भोथिया में पांच दिवसीय योग शिविर सपापन की ओर
जांजगीर चांपा । ग्राम पंचायत भोथिया में योग शिविर का 4 दिवस ग्राम -भोथिया में 15 मार्च से 19 मार्च तक 5 दिवसीय योग शिविर लगाया जा रहा हैं. योग के प्रति जागरूकता और लोगो के अच्छे स्वस्थ और निरोगी काया के लिए छ. ग. शासन और जिला आयुर्वेद अधिकारी जांजगीर चांपा डॉ प्रकाश सिंह के मार्ग दर्शन में शिविर लगाया जा रहा हैं. जिसमे भोथिया मे शिविर का आज 4 दिवस हैं लोगो में योग के प्रति रुचि बढ़ते हुए देखा जा रहा हैं शिविर - में सूक्ष्म व्यायाम. योगिक जोगिंग. सूर्य नमस्कार इत्यादि प्राणायाम आसन योग प्रशिक्षक - अमित कुमार केंवट द्वारा अभ्यास कराया जा रहा है. शिविर - डॉ अनिल त्रिपाठी शासकीय औषधालय हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर अकलसरा के मार्गदर्शन में किया जा रहा है. प्रथम दिवस गांव के सरपंच राकेश कुमार चंद्रा. प्रतिनिधि सोन प्रकाश चन्द्रा. जीवन लाल चंद्रा. भुनेश्वर चंद्रा. श्याम सुंदर साहू गनपत सिदार. फार्मासिस्ट - दिलीप कुमार प्रजापति एवं गांव के अन्य लोग उपस्थित रहे. हर इंसान को आगे बढ़ने के लिए एक अच्छे स्वस्थ की जरूरत होता हैं अगर हम नियमित योगा अभ्यास कर ते हैं तो हमारा शरीर स्वस्थ और निरोग रहेगा. करे योग रहे निरोग. इसके बाद आगामी शिविर भोथीडीह में 20 मार्च से 24 मार्च को रहेगा.


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.