विधायक इन्द्र शाह ने मंडावी ने निज निवास पर मनाया होली पर्व..
होलीके संतरंगी रंग अपनों के संग।
भूपेश बघेल केबजट को लेकर कहा कि यह नवीन जिला मोहला मानपुर अम्बागढ़ चौकीके विकास का बजट है।होली पर्व पर संसदीय सचिव इन्द्रशाह मंडावी मोहला मानपुर विधायक के निवास पर उनके शुभचिंतकों व मित्रों ने होली पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। रंग गुलाल लगाकर होली पर्व मनाया। इन्द्र शाह मंडावी ने भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ सरकार के बजट को लेकर कहा कि यह बजट मोहला मानपुर अम्बागढ़ चौकी जिला के विकास का बजट है। जिला व तहसील की घोषणा के अनुरूप बजट है। इस बजट में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ,सहायिकाओं, रसोइया,स्वीपर, ग्राम पटेल व जिले के विकास में पुल, पुलिया,भवन, सड़क के निर्माण को ध्यान रखते हुए बनाया गया है। होली पर्व की प्रदेश व जिला वासियों को बधाई दी। जिला मुख्यालय के कार्यलय के भवन अप्रैल माह से निर्धारित स्थान पर बनने प्रारंभ हो जाएगी।
सी एन आई न्यूज मोहला से योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.