Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, March 1, 2023

वार्षिकोत्सव एवम पुरूस्कार वितरण समारोह में शामिल हुए संसदीय सचिव इंद्रशाह मंडावी

 वार्षिकोत्सव एवम पुरूस्कार वितरण समारोह में शामिल हुए संसदीय सचिव इंद्रशाह मंडावी



शासकीय नवीन महाविद्यालय औंधी में वार्षिकोत्सव, पुरुस्कार वितरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन


आपकी मेहनत ही आपके जीवन का दशा-दिशा तय करेगी: इंद्रशाह मंडावी


मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिला के अंतिम छोर में बसे दूरस्थ अंचल औंधी में शासकीय नवीन महाविद्यालय में जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष प्रकाश गवर्ना  के अध्यक्षता में वार्षिकोत्सव एवम पुरूस्कार वितरण का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम मां सरस्वती की तैल्याचित्र पर पूजा अर्चना कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुवात किया गया। समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही, जहां छात्र-छात्राओं ने विभिन्न राग-रागिनियों में मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। वहीं मुख्य अतिथि ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया तथा शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चें, स्टाफ तथा मेधावी छात्रों को पुरुस्कृत कर सम्मान किया।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के आसंदी पर मोहला मानपुर विधायक एवं संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन इंद्रशाह मंडावी, जनपद अध्यक्ष दिनेश शाह मंडावी, सरपंच कैलाश ठाकुर, घासिया राम नाग, कनक राणा, थाना प्रभारी देवेंद्र दर्रो, संस्था के प्राचार्य डॉक्टर के.आर. मंडावी, वारिष्ठ प्राध्यापक सुरेश साहू, प्राध्यापक गण नवीन तारम, खेमचंद निषाद, रवि कुमार भारती, शैलेन्द्र कुमार,भोलाराम वर्मा, योगेश्वर चौहान, श्रीमति मनिता सिन्हा,

सुश्री दीपक मंडावी प्यारे विद्यार्थीगण एवम पालकगण उपस्थित रहे। 

संस्था के प्राचार्य डॉक्टर के.आर. मंडावी ने महाविद्यालय का प्रतिवेदन वाचन किया। उन्होंने बताया की वनांचल क्षेत्र औंधी में 2018 में महाविद्यालय की स्थापना हुई। प्रारंभ में 77 छात्रों से शुरू हुआ यह संस्था वर्तमान में यहां 218 बच्चे अध्यनरत है। बीए, बीकॉम, विज्ञान संकाय कक्षाएं संचालित है। विभिन्न सह-शैक्षणिक गतिविधियों में भी महाविद्यालय अग्रणी रहा है। संस्था का परीक्षा परिणाम साल दर साल शत-प्रतिशत रहता है। 

क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिक घसिया राम नाग एवम प्राध्यापक सुरेश साहू ने प्रमुखता से औंधी में परीक्षा केंद्र रखने का मांग किया। चूंकि वर्तमान में औंधी के महाविद्यालय के विद्यार्थी वार्षिक परीक्षा हेतु मानपुर महाविद्यालय में दे पाते है जिससे समय एवम आर्थिक रूप से अधिक खर्च करना पड़ता है। साथ ही नियमित प्राध्यापक की नियुक्ति तथा नियमित क्लर्क के लिए भी विशेष मांग किया जिससे विभागीय कार्यों का भी सुचारू संचालन हो सकें।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक एवम संसदीय सचिव इंद्रशाह मंडावी ने कहा की महाविद्यालय प्रतिभा को दिखाने का अच्छा मंच है, यहां जीवन के हर पहलू को जानने का अवसर मिलता है। औंधी जैसे वनांचल क्षेत्र में महाविद्यालय के सुचारू संचालन के लिए प्राध्यापकगण एवम बच्चें  बधाई के पात्र है। उन्होंने कहा की वर्तमान में सफल जीवन जीने के लिए सबसे महत्वपूर्ण हथियार शिक्षा है। शिक्षित होकर आप किसी भी क्षेत्र में कार्य कर सकते है। कड़ी मेहनत से सब हासिल किया जा सकता है। आपकी मेहनत ही आपके जीवन का दशा-दिशा तय करेगी। उन्होंने अपने छात्र जीवन के बारे में बताया की कठिन परिश्रम कर स्वयं उन्होंने 6 विभाग में सरकारी कर्मचारी-अधिकारी के तौर पर काम किया हैं। उन्होंने कहा की विद्यार्थी हमारे समाज एवं देश के गौरव है। ये केवल विद्यार्थी नहीं अपितु विकसित भारत के नवनिर्माण के नींव है, और नींव जितनी मजबूत होगी भविष्य भी उतना ही मजबूत होगा। विधायक ने बच्चों से प्रतियोगी परीक्षाओं की नियमित तैयारी हेतु अभी से प्रयास शुरू कर बड़े लक्ष्य को साकार करने हेतु कठिन एवम सतत मेहनत करने का संदेश दिया। उन्होंने छात्र- छात्राओं के मांग को पूरा करने हेतु उच्च शिक्षा विभाग में सतत बात रखने का आश्वासन प्रदान किया।

सी एन‌‌‌ आई न्यूज मोहला से योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट....

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad