Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, March 10, 2023

खूंटाघाट के द्वीप का होगा सौंदर्यीकरण बगीचा, ग्लास हाउस एवं रेस्टारेंट का किया जाएगा निर्माण पर्यटन विकास संबंधी कार्यों का हुआ भूमिपूजन

 खूंटाघाट के द्वीप का होगा सौंदर्यीकरण बगीचा, ग्लास हाउस एवं रेस्टारेंट का किया जाएगा निर्माण



पर्यटन विकास संबंधी कार्यों का हुआ भूमिपूजन


रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट


रतनपुर..... 10 मार्च 2023/प्रदेश में जल पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के अध्यक्ष श्री अटल श्रीवास्तव एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने आज खूंटाघाट जलाशय के (आईलैण्ड) द्वीप में ग्लास हाउस रेस्टारेंट, पर्यटन विकास कार्यों का भूमि पूजन किया गया। इस अवसर पर महापौर श्री रामशरण यादव, छ.ग. टूरिज्म बोर्ड उपाध्यक्ष श्रीमती चित्ररेखा साहू, उपाध्यक्ष, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष प्रमोद नायक, जिला पंचायत बिलासपुर अध्यक्ष अरूण चौहान, अरपा बेसिन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अभयनारायण राय, जिला स्तरीय पर्यटन समिति के सदस्य आनंद जायसवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं जल संसाधन विभाग के अधिकारी उपस्थित थे। पर्यटन मंडल अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव ने बताया कि खूंटाघाट जलाशय में आईलैण्ड में राष्ट्रीय स्तर के ग्लास हाउस रेस्टारेंट एवं पब्लिक सुविधाओं का विकास कार्य हेतु छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड द्वारा राशि रूपये 2.95 करोड़ की स्वीकृति प्रदान किया गया है। जो पर्यटकों के लिए काफी आकर्षक व अद्वितीय होगा। इस ग्लास रेस्टॉरेंट में 50-60 लोगों की एक साथ बैठने की क्षमता होगी। उक्त निर्माण कार्याें के होने से खूंटाघाट में पर्यटकों की संख्या में काफी वृद्धि होगी साथ ही साथ ग्लास हाउस रेस्टारेंट से जलाशय के चारों ओर विहंगम दृश्य के अवलोकन पर्यटकों को काफी सुखद अनुभव प्रदान करेगा। ग्लास हाउस रेस्टारेंट, पर्यटन विकास का निर्माण कार्य जल संसाधन विभाग बिलासपुर के माध्यम से किया जाएगा। यह निर्माण पूर्णतः इको टूरिज्म के आधार पर होगा। पर्यावरण को संरक्षित करते हुए सभी कार्य किए जायेंगे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad