हत्या करने का प्रयास करने वाले 02 आरोपीयों को कोटा पुलिस ने किया गिरफ्तार
मुख्य आरोपी घटनाकारित कर फरार, पता तलाश जारी
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट
रतनपुर....हत्या करने का प्रयास करने वाले 02 आरोपीयों को .पुलिस ग्राम टांडा में कुर्मी समाज का बैठक रखा गया था, जिसमें ग्राम धवइहा बेलपान व अन्य आसपास के गांव वाले बैठक में आए थे। बैठक समाप्ति के बाद धवईहा के हरिशंकर कश्यप व उसके साथी गाली बकते हुए जा रहे थे, गाली गलौज सुनकर दीपक कौशिक द्वारा गाली गलौज करने से मना करने पर आरोपियों द्वारा दीपक कौशिक का कॉलर पकड़कर झूमा झटकी करने लगे, झूमा झटकी को देखकर अमृत कुमार श्रीवास, अमित कुमार श्रीवास के द्वारा बीच -बचाओ करने पर आरोपियों द्वारा आवेश में आकर धारदार हथियार से हत्या करने की नियत से अमृत कुमार श्रीवास एवं अमित कुमार श्रीवास को मारपीट कर गंभीर चोट पहुंचाया है। मारपीट से अमृत कुमार श्रीवास एवं अमित कुमार श्रीवास के पसली, पीठ, हाथ एवं उंगली को गंभीर चोट लगा है। आरोपियों द्वारा अमृत कुमार श्रीवास की मोटरसाइकिल HF DELUXE CG 10 BG 8391 को पैरा डालकर आग जला दिए। रिपोर्ट पर तत्काल अपराध पंजीबद्ध विवेचना कार्यवाही में लिया गया। दौरान विवेचना के आरोपी मनोज कुमार, हरिशंकर कश्यप को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर विधिवत् कार्यवाही किया जा रहा है तथा मामले के मुख्य आरोपी फरार है। पता तलाश जारी है। उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक उत्तम साहू, उ.नि. श्यामलाल गढ़ेवाल, आरक्षक मिथिलेश सोनवानी, रवि श्रीवास, भोप सिंह साहू का सराहनीय योगदान है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.