बुढ़ापे की लाठी से पिता हुआ लहूलुहान,आरोपी बेटा बहू के खिलाफ अपराध दर्ज
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट
कहते हैं माँ बाप के लिए संतान बुढ़ापे की लाठी होती है। वही लाठी माँ बाप का सिर फोड़ दे तो इसे लोग घोर कलयुग की निशानी कहते हैं। ऐसा ही कुछ हुआ ग्राम मदनपुर में। जहाँ कलयुगी बेटा बहू ने घर से निकालने बुजुर्ग मां बाप की पिटाई कर दी। लहुलुहान पिता न्याय की उम्मीद लिए थाने की दहलीज पर पहुंचा। जहाँ पुलिस ने आरोपी बेटे के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।
रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मदनपुर निवासी जगत राम साहू ने बताया रोजी मजदूरी कर अपनी आजीविका चलाता हूँ। उसके 3 बेटी और एक बेटा है। सबकी घर गृहस्थी आबाद हो गई है। इकलौता बेटा शंकर दयाल साहू की शादी एक साल पहले ग्राम कपसिया थाना कोटा जिला बिलासपुर के सरस्वती साहू के साथ हुआ है। शादी के बाद बहू-बेटा के बीच मन मुटाव हो गया था। कुछ दिन बाद समाज के समझाने के बाद फिर साथ रहने लगे। इसके बाद से आये दिन बेटा शंकर और बहू सरस्वती साहू उसके और उसकी पत्नी गायत्री के साथ अभद्र व्यवहार कर घर छोड़ कर जाने गाली गलौज कर दबाव बनाने लगे। 13 अप्रैल की सुबह 7 बेटा-बहू दोनों वाद-विवाद कर गाली गलौज करने लगे। मना करने पर दोनों आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देते हाथ मुक्का से उनकी पिटाई कर दी। जिससे जगत राम के होठ, दांत, दाहिने हाथ की कोहनी व कमर में चोट लगी है। पत्नी गायत्री साहू व रामरतन साहू न बीच बचाव किया। चलने में दिक्कत होने के कारण उसने 14 अप्रैल को थाना पहुँच कर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी बेटा बहू के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 294, 323, 34, 506 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.