सरिता में शिक्षा के प्रति दिखा अद्भुत जज्बा प्रेग्नेंसी के अंतिम दिनों में पहुंची पुलिस टीम के साथ परीक्षा केंद्र।*
कक्षा 10वीं ओपन परीक्षा के दौरान हुआ प्रसव पीड़ा कबीरधाम पुलिस ने पहुंचाया स्वास्थ्य केंद्र।
नन्हीं बालिका का हुआ जन्म जच्चा बच्चा दोनों है स्वस्थ, परिजनों ने किया कबीरधाम पुलिस का धन्यवाद।
पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के द्वारा वनांचल क्षेत्र में निवासरत पढ़ाई छोड़ चुके युवक-युवतियों को शिक्षा प्राप्त करने किया जा रहा है "प्रेरित"।
निवास स्थान से परीक्षा केंद्र तक आने जाने के लिए निशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है वाहन।
कबीरधाम जिले के पुलिस कप्तान डॉ. लाल उमेद सिंह के कुशल निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बोड़ला श्री जगदीश उईके के मार्गदर्शन में जिले के वनांचल क्षेत्र में निवासरत छात्र-छात्राओं एवं युवक-युवती जो किसी कारणवश अपनी पढ़ाई छोड़ चुके थे, उन्हें पुनः शिक्षा के महत्व को विस्तार पूर्वक बता कर अपने तथा परिवार जनों के भविष्य को सवारने का अवसर प्रदान करते हुए कक्षा दसवीं, कक्षा बारहवीं की ओपन परीक्षा फार्म भरवा कर अपने आगे की शिक्षा पूर्ण कर विभिन्न रोजगार आदि प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया जा रहा है।
इसी तारतम्य में आज दिनांक-16.04.2023 को जिले के बोड़ला ब्लॉक में निवाशरथ वनांचल क्षेत्र के ग्रामवासी युवक-युवती एवं महिला पुरुषों को ओपन परीक्षा कक्षा दसवीं के प्रैक्टिकल परीक्षा में सम्मिलित कराने हेतु पुलिस कप्तान द्वारा संबंधित थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया था, कि परीक्षा में सम्मिलित होने वाले वनांचल क्षेत्र के युवक-युवती परीक्षार्थियों को उनके निवास स्थान से परीक्षा केंद्र तक लाने व सुरक्षित ले जाने हेतु वाहन उपलब्ध करा हर संभव सहयोग करें, जिस पर पुलिस टीम के द्वारा सुरक्षित परीक्षार्थी गणों को परीक्षा केंद्र में लाया गया परीक्षा के दौरान थाना रेंगाखार क्षेत्र के ग्राम खमरहा निवासी श्रीमती सरिता परते पति श्री राजेश परते उम्र 32 वर्ष में शिक्षा प्राप्त कर आगे बढ़ने का अद्भुत जज्बा दिखा है, जो प्रेगनेंसी के अंतिम दिनों में परीक्षा दिलाने परीक्षा केंद्र पुलिस टीम के साथ पहुंची प्रैक्टिकल परीक्षा के दौरान अचानक असहनीय प्रसव पीड़ा होने लगा जिसे तत्काल पुलिस टीम के द्वारा समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बोड़ला ले जाकर भर्ती कराया गया। जिन्होंने कुछ समय बाद एक नन्ही बालिका को जन्म दिया,
CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.