सी एन आई न्यूज़ से संजू महाजन
श्री जामडी पाटेश्वर धाम के संचालन में आयोजित 100 वां महायज्ञ में भारत के महान विभूतियों का आगमन पाढी पंडरिया जिला कबीरधाम में होगा
छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध तीर्थ श्री जामडी पाटेश्वर धाम के संचालन में होने वाले नव कुंडीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ एवं संगीतमय श्री राम कथा की भव्य तैयारियां पाढ़ी में चल रही है 18 अप्रैल से 24 अप्रैल तक होने वाले सात दिवसीय आयोजन के संचालक संत श्री राम बालक दास जी महात्यागी ने आज बताया कि सन 2000 से छत्तीसगढ़ , मध्य प्रदेश , महाराष्ट्र , गुजरात , राजस्थान , उत्तराखंड विभिन्न स्थानों पर श्री जामडी पाटेश्वर धाम के संचालन में अभी तक 99 महायज्ञ संपन्न हुए हैं पाढी धाम पंडरिया जिला कबीरधाम में होने वाला ,, लक्ष्मी नारायण महायज्ञ ,, इसी क्रम में 100 महायज्ञ है इसलिए विशेष उत्साह के साथ तैयारियां चल रही है संपूर्ण यज्ञ परिसर को प्राकृतिक ढंग से सजाया गया है
,, गेहूं के जवारे ,, केले के पेड़ ,, सुंदर रंगोलियां ,, व ,, पर्णकुटी बनाकर संतों के लिए व्यवस्था की गई है इस आयोजन में 20 अप्रैल को जगतगुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी का आगमन होगा साथ ही 23 अप्रैल को मृत्युंजय आश्रम अमरकंटक के महामंडलेश्वर स्वामी हरिहरानंद जी का आगमन होगा
24 अप्रैल पूर्णाहुति में प्रखर प्रवक्ता हिंदू शेरनी सरस्वती दीदी जी का आगमन छिंदवाड़ा मध्य प्रदेश से होगा साथ ही विभिन्न कार्यक्रम 7 दिनों में आयोजित होंगे संपूर्ण प्रदेशवासियों को इस कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए संत श्री ने आवाहन भी किया साथ ही बताया कि विश्वकल्याण हेतु आयोजित होने वाला यह 100 वां महायज्ञ यूट्यूब चैनल rambalak das पर भी प्रसारित होगा जिसे प्रतिदिन संध्या 3:00 बजे से 6:00 बजे तक आप देख सकते हैं


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.