लोकेशन छुरिया छतीसगढ़
रिपोर्टर .. राधेश्याम शर्मा
जैतगुंडरा में आभार व सम्मान समारोह का हुआ आयोजन मुख्य अतिथि नवाज खान का भव्य स्वागत
आज आदिवासी ध्रुव गोंड समाज परिक्षेत्र खोभा के आश्रित ग्राम जैतगुंडरा में आभार व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। ज्ञात हो कि विगत दिनों मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के छुरिया आगमन पर जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक अध्यक्ष नवाज खान के नेतृत्व में आदिवासी समाज ने सामाजिक भवन की मांग की थी जिस पर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने इस मांग पर मुहर लगाते हुए जैतगुंडरा में 30 लाख रुपए की घोषणा भवन निर्माण के लिए किया जिससे आदिवासी ध्रुव गोंड समाज में हर्ष का माहौल रहा। इसलिए समाज ने आज आभार व सम्मान समारोह का आयोजन बुढ़ा देव मंदिर प्रांगण में किया है। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक अध्यक्ष नवाज खान, अध्यक्षता मदन नेताम अध्यक्ष महासभा ओडारबांध, विशिष्ट अतिथि राजकुमारी सिन्हा अध्यक्ष नगर पंचायत छुरिया, चुम्मन साहू महामंत्री, लादूराम तुमरेकी अध्यक्ष आदिवासी कांग्रेस, सुनील लारोकर पार्षद हरदेव कतलाम, केजऊ कोर्राम, शेरसिंग परतेती, सुरेश उईके, दिनेश कुरेटी, गिरजा कोर्राम, रेखा कुंजाम सरपंच जैतगुंडरा व समाज के बडी संख्या में वरिष्ठ पदाधिकारी समाजिक गण बड़ी संख्या में मौजूद रहे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.