नशा मुक्ति केंद्र से भाग गए 22 नशेड़ी: कर्मचारियों से विवाद के बाद हुई थी मारपीट; कुछ महीने पहले कलेक्टर से भी हुई थी शिकायत…
कोरिया जिले में नशा मुक्ति केंद्र से 22 नशेड़ी भाग निकले हैं। बताया जा रहा है कि कर्मचारियों से इनका विवाद हुआ था। जिसके बाद कर्मचारियों और नशेड़ियों के बीच जमकर मारपीट हुई। इसके बाद से सभी गायब हैं। मामला पटना थाना क्षेत्र का है।
चिरगुड़ा गांव में नवजीवन फाउंडेशन की तरफ से केंद्र खोला गया है। जहां पर नशा करने वाले लोगों को भर्ती कर उनका इलाज किया जाता है। मगर इलाज के दौरान मारपीट से संस्था भी सवालों के घेरे में है। इससे पहले फरवरी में केंद्र में मारपीट का मामला कलेक्टर तक पहुंचा था। उस मामले में जांच भी हुई थी। जांच के बाद क्या हुआ। इस बात की जानकारी अब तक सामने नहीं आई है।
बताया गया है कि गुरुवार रात को केंद्र के कर्मचारियों और इलाज करा रहे नशेड़ियों के बीच किसी बात को लेकर जमकर झगड़ा हो गया था। तब से सभी गायब हैं। घटना के अगले दिन शक्रवार को पूरे मामले की शिकायत थाने में की गई है। इस मामले में पटना थाना प्रभारी अनिल साहू ने बताया कि केंद्र में इलाज के लिए भर्ती लगभग 22 लोगों के द्वारा कर्मचारियों के साथ मारपीट कर फरार होने के संबंध में शिकायत मिली है। मामले को विवेचना में लेकर जांच की जा रही है।
सालभर पहले भी इस तरह से मारपीट का मामला सामने आया था। केंद्र पर नशेड़ियों से गलत व्यवहार करने के आरोप लगे थे।
CNI न्यूज़ से साहिल अंसारी की रिपोर्ट
बैकुंठपुर कोरिया,एम सी बी छत्तीसगढ़
सूचना:- CNI NEWS चैनल में कोरिया शिटी सहित जिले के सभी , ब्लाक में रिपोर्टर की नियुक्ति की जा रही है।
इच्छुक संपर्क करें:- हितेश मानिकपुरी मो. 9516754504


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.