मध्यप्रदेश सिवनी सी. एन. आई. न्यूज़ से छब्बी लाल कमलेशिया जिला ब्यूरो की रिपोर्ट
डॉक्टर भीमराव अंम्बेडकर कॉलोनी गणेशगंज में धूमधाम से मनाई गई जयंती
गणेशगंज में बाबा साहेब डॉ.भीमराव आम्बेडकर की 132 वीं जयंती मनाई गई,
सिवनी जिले के गणेशगंज 14 अप्रैल को भारतीय संविधान के शिल्पकार एवं महान समाज सुधारक डाक्टर बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की 132 वीं जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर डाक्टर बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित किए गए और श्रध्दांजली अर्पित की गई और उन्हें याद किया।इस दौरान बताया गया की डाक्टर बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर एक महान समाज सुधारक थे।उनका जन्म 14 अप्रैल 1819 को मध्यप्रदेश के महू में हुआ था।वे देश के प्रथम कानून मंत्री बने थे। बाबा साहेब को भारतीय संविधान का शिल्पकार और जनक कहा जाता है।उनको जन्म दलित परिवार में हुआ था। कठिन परिश्रम कर शोषित पिडित, वंचित वर्ग और दलितों के लिए संघर्ष कर समाज में उनको समानता का अधिकार दिलाया। बाबा साहेब ने महिला ओं के अधिकारों के लिए काम किया और मजदूरों के हित की कहीं। बाबा साहेब एक महान शख्सियत हैं जो हमेशा सबके लिए प्रेरणा स्रोत रहेंगे।14 अप्रैल को गणेशगंज एवं क्षेत्र के ग्रामीण अंचल में भी बाबा साहेब डाक्टर भीमराव आम्बेडकर की जयंती समारोह बड़ी धूमधाम से मनाई गई।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.