Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, April 28, 2023

72 घण्टे के भीतर पुलिस ने सुल्झाई अन्धे कत्ल की गुत्थी।अधेड महिला की घर घुसकर सिर पर पत्थर मारकर हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

 72 घण्टे के भीतर  पुलिस ने सुल्झाई अन्धे कत्ल की गुत्थी।अधेड महिला की घर घुसकर सिर पर पत्थर मारकर हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।




रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट




रतनपुर.. कोटा दिनांक 24अप्रैल को सूचना मिली की ग्राम मानपुर में एक बुजुर्ग महिला की किसी अज्ञात व्यक्ति ने हत्या कर दिया है। सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी कोटा उत्तम साहू हमराह स्टाफ के मौका घटना स्थल रवाना हुये मौके पर जाकर देखने पर गांव की ही बुजुर्ग महिला श्रीमती रूपा जगत पति स्वर्गीय मोहन जगत उम्र 65 साल निवासी मानपुर अपने घर के आंगन में लहुलुहान होकर मृत अवस्था में पड़ी थी। घटना के संबंध में तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया जिस पर पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संतोष सिंह (भा.पु.से.) द्वारा त्वरित कार्यवाही करने एवं अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित करने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राहुल देव शर्मा एवं एसडीओपी कोटा सिद्धार्थ बघेल तथा प्रशिक्षु आई.पी.एस.अमन झा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोटा उत्तम साहू एवं ए.सी.सी.यु. प्रभारी निरीक्षक धमेन्द्र वैषणव के नेतृत्व में टीम गठित कर अज्ञात आरोपी का पता तलाश किया गया। पता तलाश दौरान संदेहीयों, परिजनों, रिश्तेदारों, ग्रामीणों से पूछताछ किया गया कोई पता नहीं चल पा रहा था आरोपी की पतासाजी हेतु थाना कोटा, फोरेन्सिक एक्सपर्ट टीम व ए.सी.सी.यु. बिलासपुर टीम के द्वारा घटना बाद से लगातार घटना स्थल व आसपास रात-दिन पता तलाश किया गया लगातार पतासाजी के दौरान पता चला कि हत्या का आरोपी भागबली यादव की गतिविधि घटना के बाद से संदिग्ध दिख रहा था तथा घटना के कुछ घण्टे बाद आरोपी भागबली यादव अपने पडोसी के घर पानी मांगकर पिया एवं घबराते हुये उससे यह भी पुछ बैठा की पुलिस डाॅक किसके किसके घर तरफ गया था उक्त सूचना के आधार पर भागबली यादव का पतासाजी किया गया पतासाजी दौरान भागबली यादव को गांव के जंगल से हिरासत में लेकर बारिकी से पुछताछ किया गया कडाई से पुछताछ करने पर आरोपी ने हत्या करना कबूल किया तथा बताया कि गांव में शादी हो रही थी उसी दौरान मृतका रूपाबाई जगत इससे शराब मंगाई थी आरोपी द्वारा मना करने पर मृतका द्वारा गुस्सा होकर इसे गाली गलौच कर दिया गया जिससे यह अपमानित महसूस किया तथा क्षुब्ध होकर उक्त महिला को मारने का अवसर देख रहा था घटना दिनाॅक को यह गांव में चैथिया कार्यक्रम के दौरान शराब का सेवन किया और नशे में उक्त महिला के घर का दीवाल फांदकर घर अंदर प्रवेश किया और उसी गाली गलौच की बात पर महिला को पहले ईंट फेंककर मारा जब वह जमीन पर गिर गयी तब पास में ही रखे पत्थर से लगातार महिला के गले में वार कर उसकी हत्या करना बताया विवेचना दौरान आरोपी भागबली के घर से घटना के समय पहने प्रयुक्त कपड़े को जिसे घर में छिपा कर रखा था बरामद किया गया एवं आरोपी से हत्या करने का पुरा डेमो कराया गया। आरोपी भाग बली यादव पिता शिवचरण यादव उम्र 21 साल साकीन मानपुर थाना कोटा जिला बिलासपुर को गिरफ्तार कर माननीय न्यायाल पेश किया जावेगा।नाम गिरफ्तार आरोपी - भागबली यादव पिता शिवचरण यादव उम्र 21 साल निवासी मानपुर थाना कोटा जिला बिलासपुर (छ.ग)।विशेष योगदान:-थाना प्रभारी कोटा निरीक्षक उत्तम साहू, ए.सी.सी.यु. प्रभारी धर्मेंद्र वैष्णव, उप निरी. हेतराम सिदार, प्र. आर. बलवीर सिंह आरक्षक संजय कश्यप, मिथिलेश सोनवानी, रवि श्रीवास, भोप सिंह, आशीष वस्त्रकार, दीपक यादव, वीरेंद्र गंधर्व, सत्या पाटले का सराहनीय योगदान है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad