आर्थिक स्थिति में सुधार... नगर पालिका ने अभियान चलाकर टैक्स लिया
राजस्व वसूली में सुधारा रिकॉर्ड, पहली बार खजाने में आए 78 फीसदी टैक्स
राजस्व कर की वसूली में नगरपालिका ने इस साल बेहतर परफॉर्मेंस दिखाया है। बीते वर्ष में पालिका की राजस्व करों की वसूली में पालिका ने 78 फीसदी वसूली पूर्ण करने में सफल रही। पालिका को 22-23 वित्तीय वर्ष में राजस्व करों के रूप में 3 करोड़ 58 लाख का कर वसूलना था।
पिछली बकाया वसूलने छूटे पसीने
खैरागढ़. पालिका प्रशासन ने अभियान चलाकर की गई कार्यवाही में वित्तीय वर्ष की समाप्ति तक 2 करोड़ 80 लाख से अधिक की कर वसूली करने में सफलता पाई। पिछले वित्तीय वर्ष में की गई वसूली में सम्पत्तिकर, समेकित कर, जल कर, दुकान किराया, दुकानों की बिक्री और नीलामी सहित यूजर चार्ज में पालिका की वसूली बेहतर रही। पालिका प्रशासन ने इसके लिए कर्मचारियों की टीमों में बदलाव किया था।
फील्ड के कर्मचारियों को अलग-अलग जवाबदारियों के साथ निर्धारित लक्ष्य भी दिए गए है। जिसके चलते पिछले कुछ सालों से कमजोर वसूली के बाद पिछले वित्तीय वर्ष में पालिका 78 फीसदी करों की वसूली कर पाई।
पालिका प्रशासन द्वारा राजस्व करों की वसूली में शहर वासियों से सम्पत्ति कर, दुकान किराया और दुकानों की निलामी में बेहतर प्रतिसाद मिला। वित्तीय वर्ष में पालिका ने सम्पति कर की कुल वसूली 31 लाख में 20 लाख, समेकित कर की मांग 31 लाख में 13 लाख, जलकर की 43 लाख की मांग में 20 लाख दुकान किराए की 13 लाख में 9 लाख रू वसूल किए। दुकानों की नीलामी और बिक्री में पालिका की वसूली सौ फीसदी रही। इसमें पालिका की मांग 73 लाख में पूरी वसूली की गई। कॉलोनी अनुज्ञा और शहरों में लगाए जाने वाले विज्ञापन होर्डिंग मेें भी कराें की वसूली सौ फीसदी रही।
स्वच्छता में बेहतर, पैसे देेने से कतरा रहे लोग
शहर में स्वच्छता रैकिंग में पालिका प्रशासन का बेहतर प्रदर्शन लगातार जारी है। ओडीएफ प्लस-प्लस जैसे तमगा पाने वाले पालिका प्रशासन शहर में सफाई अभियान बेहतर तरीके से चला रही है। जगह-जगह सफाई, रात्रिकालीन सफाई, घर-घर कचरा संग्रहण कार्य के बाद भी इसमें शहरवासी इसका भुगतान करने रूचि नहीं दिखा रहे हैं। घर-घर कचरा संग्रहण में ही पालिका को 22 लाख से अधिक का प्राप्त होना था लेकिन इसमें शहर भर में वसूली पौने तीन लाख ही हो पाई। स्वच्छता अभियान के लिए पालिका में 56 से अधिक स्वच्छता कर्मी, स्वच्छता दीदियां तैनात हैं। शहर वासियों से मिलने वाले यूजर्स चार्ज से ही इन स्वच्छता संग्राम में कार्य करने वालों का वेतन भुगतान होता है।
पालिका पिछले वित्तीय वर्ष की राशि वसूलने में भी बेहतर रही। लेकिन शहर वासियों से पिछले सालों की बकाया राशि वसूलने में पालिका प्रशासन के पसीने छूट गए। वित्तीय वर्ष 22 -23 से पहले की बकाया मांग वसूली में पालिका को 2 करोड़ से अधिक की राशि वसूल करनी थी। इसमें पालिका 58 लाख की वसूली ही कर पाई। इसमें भी सम्पति, समेकित, जलकर, दुकान किराया, यूजर चार्जेस जैसे करों की वसूली शामिल थी।
सक्रिय भागीदारी निभाने की आवश्यकता
राजस्व करों की वसूली के लिए तैनात कर्मचारियों की मेहनत और करदाताओं की सक्रियता के चलते वसूली बेहतर हुई है। इसे और बढ़ाया जाएगा। शहरवासियों से भी इसमें सक्रिय भागीदारी निभाने की आवश्यकता है।
सूरज सिदार, सीएमओ नगरपालिका परिषद खैरागढ़
सीएनआई न्यूज़ खैरागढ़ से सोमेश कुमार की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.