Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, April 17, 2023

जयंती पर निकाली बाइक रैली, भवन के लिए विधायक वर्मा ने किया भूमिपूजन

 जयंती पर निकाली बाइक रैली, भवन के लिए विधायक वर्मा ने किया भूमिपूजन



खैरागढ़ । संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव आम्बेडकर जयंती पर शहर में बौद्ध समाज द्वारा डीजे के साथ बाइक रैली निकाली गई। बस स्टैंड स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर हर्षोल्लास के साथ जयंती मनाई गई। शहर के दाऊचौरा स्थित बौद्ध विहार में भगवान गौतम बुद्ध वंदना की गई। बाइक रैली द्वारा नगर के अमलीडीह वार्ड, सोनेसरार, इतवारी बाजार, बक्शी मार्ग, गोलबाजार, राजफेमली, पिपरिया सिविल लाईन होते नगर भ्रमण कर बस स्टैंड स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। बाइक रैली में समाज की युवतियां भी बड़ी संख्या में शामिल र्हुइं। रैली के बाद आम्बेडकर चौक में शरबत वितरण सहित सिविल अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरण किया गया।


बाबा साहेब जयंती पर बौद्ध समाज द्वारा शाम को धम्म रैली निकाल कर नगर भ्रमण किया गया। नगर भ्रमण के बाद समाज की रैली बस स्टैंड स्थित बाबा साहेब आम्बेडकर की प्रतिमा के पास पहुंची जहां बाबा की प्रतिमा मे पूजा-अर्चना कर की गई।


रैली का नगर भ्रमण के दौरान जगह जगह स्वागत किया गया। इस दौरान कई जगहो पर जलपान और पेय की व्यवस्था की गई थी। सिविल लाइन में प्रस्तावित आम्बेडकर भवन सह बुद्ध विहार का भूमिपूजन विधायक यशोदा वर्मा के मुख्य आतिथ्य में हुआ। प्रशांत सुखदेवे, जिपं उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह, नपाध्यक्ष शैलेंद्र वर्मा, जिपं सभापति विप्लव साहू, घम्मन साहू, भीखम चंद छाजेड़, बसपा प्रभारी बहादूर कुर्रे, मनोज गुप्ता, सिद्धार्थ चौरे की उपस्थिति में संपन्न हुआ।


विधायक ने कहा कि हम इन महापुरुषों को 132 साल बाद इसलिए याद कर रहे हैं क्योंकि उन्होंने त्याग,तपस्या करके देश को संवारने का काम किया और संविधान बनाया। विधायक वर्मा ने आम्बेडकर भवन के निर्माण के पांच लाख की घोषणा भी की।


सीएनआई न्यूज़ खैरागढ़ से सोमेश कुमार की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad