खैरागढ़ । जिला युवा कांग्रेस द्वारा आंबेडकर जयंती पर जिला मुख्यालय खैरागढ़ में वॉक फॉर डेमोक्रेसी मार्च निकाला गया।
इस दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते इतवारी बाजार स्थित शीतला मंदिर से बक्शी मार्ग, गोल बाजार, मस्जिद चौक, राजीव चौक होते हुए आम्बेडकर चौक तक पैदल मार्च किया। इस पैदल मार्च में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता समाप्त किए जाने, अदानी के भ्रष्टाचार, म्युट लोकतंत्र के विरोध में आम जनता की आवाज दबाने के विरोध में फॉर डेमोक्रेसी एक कदम लोकतंत्र को बचाने के लिए नारे के साथ पैदल मार्च किया। कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस सदस्य नीलांबर वर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष भीकमचंद छाजेड़, आकाशदीप सिंह, रामकुमार पटेल, हेमंत वैष्णव, पुरण सारथी, दीपक देवांगन, शत्रुघ्न धृतलहरे, हिमांचल सिंह राजपूत, नगर पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र वर्मा उपाध्यक्ष रज्जाक खान, शुभम चंद्राकर, नदीम मेमन, सोनू ढीमर, शुभम शर्मा एनएसयूआई जिलाध्यक्ष सुमित जैन, मनोहर सेन, सूरज देवांगन, आशीष देवांगन, सुमिरन वर्मा, गौकरण जंघेल, गौकरण वर्मा, रोहित यादव, राजा सोलंकी, आकाश सारथी, वासु सिंह सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेसी शामिल हुए।
सीएनआई न्यूज़ खैरागढ़ से सोमेश कुमार की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.