Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, April 25, 2023

जन-चौपाल में कलेक्टर ने संवेदनशीलता पूर्वक सुनी नागरिकों की समस्याएं

 सी एन आई न्यूज़ राजनांदगांव से संजू महाजन

जन-चौपाल में कलेक्टर ने संवेदनशीलता पूर्वक सुनी नागरिकों की समस्याएं


- जन-चौपाल कार्यक्रम में 33 आवेदन प्राप्त हुए

राजनांदगांव 25 अप्रैल 2023। कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने जन-चौपाल कार्यक्रम में नागरिेकों से भेंट कर संवेदनशीलतापूर्वक उनकी समस्याओं को सुना। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आवेदनों का गुणवत्तापूर्वक निराकरण करने कहा है। जन-चौपाल कार्यक्रम में आज 33 आवेदन प्राप्त हुए। प्राप्त सभी आवेदनों को संबंधित विभाग में भेजे जाने की कार्रवाई की जा रही है। प्राप्त आवेदनों को ऑनलाइन एंट्री किया जा रहा है। जन-चौपाल कार्यक्रम में आज राजनांदगांव के ग्राम पंचायत अमलीडीह के किसानों ने उनके खेत के ऊपर 1 लाख 33 हजार केव्ही वोल्टेज विद्युत तार प्रवाह होने से खेती किसानी में हो रही परेशानी के संबंध में आवेदन प्रेषित किया है।

इसी प्रकार आज जन चौपाल कार्यक्रम में जनता कॉलोनी वार्ड नंबर 31 राजनांदगांव के नागरिकों ने अपने वार्ड में हो रही पेयजल की समस्या के संबंध में आवेदन प्रेषित किया है। नागरिकगणों ने बताया कि उनके वार्ड में नल में पानी नहीं आ रहा है। वार्ड में टैंकर के माध्यम से जलापूर्ति किया जा रहा है। इसी प्रकार सांख्यिकी विभाग से सेवानिवृत्त सांख्यिकी अधिकारी श्री गेंदलाल देवांगन ने सेवानिवृत्ति के पश्चात सातवें वेतनमान की गणना कर पेंशन भुगतान करने संबंधी आवेदन दिया है। उन्हें सातवें वेतन का लाभ नहीं मिलने से उन्हें मिल रही पेंशनर आप अपर्याप्त है। उन्होंने सेवानिवृत्त के पश्चात सातवें वेतनमान का लाभ दिलाने की मांग की है। इसी तरह राजनांदगांव के श्री रामकुमार ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने संबंधी आवेदन दिया है। ग्राम माथुल के किसानों ने मासूल से पटेवा डायवर्सन नाली की मरम्मत करने संबंधी आवेदन दिया है। ग्राम पंचायत उसरीबोड़ के सरपंच ने ग्राम में पुलिया निर्माण किए जाने संबंधी आवेदन दिया है। राजनांदगांव के श्री मुकेश गंगावानी ने बेरोजगारी भत्ता स्वीकृत करने, ग्राम पंचायत बिच्छीटोला के आवेदक ने गत अगस्त माह में हुई अतिवृष्टि से मकान क्षति के लिए मुआवजा राशि स्वीकृत करने संबंधी आवेदन दिया है। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार आवेदनों का निराकरण करते हुए आवेदकगणों को लाभान्वित करने कहा है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad