कबीरधाम कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने आज मनरेगा के कार्यों का अवलोकन करने वनांचल क्षेत्रों को भ्रमण किया, कई खामिया मिली, कलेक्टर ने दो तकनीकी सहायक और रोजगार सहायकों को शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए
निर्माण स्थल पर सूचना पटल और लेखन कार्य नहीं होने पर कड़ी नाराजगी जताई
कलेक्टर ने ग्राम बानो और बम्हनटोला में गोबर खरीदी शुरू करने के निर्देश दिए, आरईओ को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए
कवर्धा। कबीरधाम कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे आज सुबह महात्मागांधी राष्ट्रीय रोजगार गांरटी योजना के क्रियान्वयन का जायजा लेने औचक रूप से फिल्ड में पहुंचे। कलेक्टर ने जिले के सहसपुर लोहारा और बोडला विकासखण्ड के विभिन्न पंचायतों में चल रहे मनेरगा के धरसा-सड़क निर्माण, पक्का नाला निर्माण कार्यों का आवलोकन किया। अवलोकन में कलेक्टर श्री महोबे को कई खामिया मिली। उन्होने निर्माण कार्यस्थल पर सूचना पटल नहीं होने और सूचना पटल पर लेखन कार्य नहीं होने पर तकनीकी सहायक और रोजगार सहायकों पर कड़ी नाराजगी जाहिर की। कार्यस्थल पर मनरेगा के रूल्स के आधार पर पंजीकृत श्रमिकों एवं उन्हे बच्चों के लिए अन्य सुविधाएं नहीं मिली। कलेक्टर ने दो तकनीकि सहायक श्री अविनाश गुप्ता, मनीषा साहू और रोजगार सहायक अशोक चौहान और सुगन पटेल को के विरूद्ध शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने ग्राम सहिला के मुख्यमार्ग से गोठान पहुंच मार्ग के धरसा निर्माण, ग्राम पंचायत सारी के खेत मार्ग से खडौदा धरसा निर्माण कार्यों का अवलोकन किया।
कलेक्टर ने इस दौरान वहां काम करे रहे पंजीकृत श्रमिकों से आवश्यक चर्चा की एवं उन्हे मजदूरी भुगतान के संबंध में आवश्यक जानकारी भी ली। कलेक्टर ने पंजीकृत श्रमिकों को अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप अग्रवाल को निर्देशित कियअवलोकन के दौरान सहसपुर लाहोरा के जनपद सीईओ श्री पन्नालाल धु्रव, बोडला सीईओ श्री मनीश भारती सहित आरईएस के एसडीओ सहित अन्य संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.