Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, April 6, 2023

भाजपा युवा मोर्चा की जिला कार्यकारिणी घोषित शैलेन्द्र मंत्री, ऋषभ उपाध्यक्ष, मिनेष और प्रेमसागर महामंत्री, ज्यादातर नए चेहरे

 जिम्मेदारी सौंपी गई: भाजपा युवा मोर्चा की जिला कार्यकारिणी घोषित


शैलेन्द्र मंत्री, ऋषभ उपाध्यक्ष, मिनेष और प्रेमसागर महामंत्री, ज्यादातर नए चेहरे




खैरागढ़. जिला भाजपा युवा मोर्चा की जिला कार्यकारिणी जिलाध्यक्ष आयश सिंह ने घोषित कर दी है। इस बार नए युवा चेहरों को मौका दिया गया है। जिला युवा मोर्चा की घोषित टीम में 6 उपाध्यक्ष, 7 महामंत्री, 7 आईटी सेल प्रभारी, 7 सोशल मीडिया प्रभारी सहित दो महामंत्री की नियुक्ति की गई है।


टीम में खैरागढ़, छुईखदान, गंडई, साल्हेवारा, पाडादाह, ठेलकाडीह, बाजार अतरिया जैसे इलाकों के युवाओं को प्रतिनिधित्व बढ़ाया गया है। कार्यकारिणी में पीयुष पटेल, अमित मोटवानी, राकेश वर्मा, ऋषभ बघेल, शैलेंद्र जैन अर्जुन क्षत्रिय को उपाध्यक्ष, मिनेष जंघेल और प्रेमसागर गुप्ता को महामंत्री, हामेश यदु, शैलेंद्र मिश्रा, विक्की कुर्रे, नवीन चंद्राकर, सौरभ जंघेल, शशांक साहू और सोहेब रजा को मंत्री बनाया है।


इसी तरह संजय वर्मा को मीडिया प्रभारी, देवेश सोनी और हर्षित सिंह को सहमीडिया प्रभारी, शैलेन्द्र त्रिपाठी को प्रवक्ता, अनीश सिंह, वैभव वैष्णव, रोशन साहू, ध्रुव वर्मा, कमलेश साहू, लिकेश साहू को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं रोशन जंघेल को आईटी सेल प्रभारी, जयप्रकाश साहू, साकेत श्रीवास्तव, जयप्रकाश मसखरे, भूपेंद्र पटेल, जागेश्वर जंघेल, जिनेंद्र यादव और हरेंद्र साहू को सोशल मीडिया प्रभारी वेदांत सिंह और अजय वर्मा को प्रचार प्रसार प्रमुख, मोनिका रजक और सिमरन ताम्रकार को कन्या शक्ति संयोजिका, मनोज यादव को कार्यालय प्रभारी और मंजीत सिंह को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।


शौर्यदित्य सिंह को दोबारा शहर मंडल की कमान सौंपी गई


कार्यकारिणी में युवा मोर्चा मंडल अध्यक्षों में खैरागढ़ शहर की कमान दोबारा लाल शौर्यदित्य को सौंपी गई है। खैरागढ़ ग्रामीण अध्यक्ष डिलेश्वर साहू बनाए गए हैं। ललित चोपड़ा को छुईखदान युवा मोर्चा अध्यक्ष, रवि भावनानी को गंडई, अनुज साहू को साल्हेवारा और शिवम योगी को पाडादाह युवा मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है


सीएनआई न्यूज़ खैरागढ़ से सोमेश कुमार की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad