जिला:-गौरेला पेंड्रा मरवाही छत्तीसगढ़
स्थान -मरवाही
संवाददाता प्रदीप राय
मो.न.9340618408
स्लग:-मरवाही विधानसभा के चुनावी सरगर्मी हुई तेज चुनाव से पहले स्थानीय आदिवासी विधायक के बयानबाजी का दौर शुरू...
एंकर :-छत्तीसगढ़ में जहां राजनैतिक पार्टी मिशन 2023 की सत्ता साधने के लिए डटे हुए हैं, विधानसभा चुनाव से पहले सत्ता दल कांग्रेस के भूपेश सरकार के किला को भेदने के लिए विपक्ष नई नई रणनीति बना रही है, तो वहीं दूसरी ओर विधानसभा चुनाव 2023 से पहले एक बार फिर छत्तीसगढ़ की चर्चित और ऐतिहासिक विधानसभा सीट मरवाही से स्थानीय आदिवासी कांग्रेस जनप्रतिनिधियों का अपने ही कांग्रेस पार्टी पर बयानबाजी का दौर जारी है, जो चुनावी सरगर्मी को लेकर सुर्खियां बटोर रहा है,
दरअसल आदिवासी अंचल मरवाही विधानसभा सीट से सरपंच संघ के अध्यक्ष गजरूप सलाम ने स्थानीय आदिवासी विधायक की मांग उठाकर निर्दलीय प्रत्याशी खड़ा करने एवं वर्तमान विधायक के कार्यशैली को लेकर नाराजगी व्यक्त किये है,
वहीं समाचार सी एन आई से प्रवक्ता वीरेंद्र सिंह बघेल ने बातचीत करते हुए मरवाही विधानसभा के स्थानीय आदिवासी विधायक के मुद्दे और गुटबाजी को नकारते हुए मरवाही को कांग्रेस के गढ़ बताते हुए टिकट का चुनाव रिपोर्टकार्ड के आधार पर आलाकमान के तय करने की बात कही।
बाइट 01 गजरूप सलाम अध्यक्ष सरपंच संघ
बाइट 02 वीरेंद्र सिंह बघेल प्रवक्ता कांग्रेस
विजुअल 1+1+1+1=04


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.