नाराज सचिवों ने सरकार के आदेश की प्रतियां जलाई
खैरागढ़ ! शासकीयकरण की एक सूत्रीय मांग को लेकर 16 मार्च से हड़ताल पर चल रहे पंचायत सचिव संघ ने सोमवार को आम्बेडकर चौक पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा जारी आदेश की प्रति जलाकर विरोध जताया। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के संयुक्त सचिव अशोक चौबे ने 24 मार्च को जिला पंचायतों के सीईओं को आदेश जारी कर पंचायत सचिवों को नोटिस जारी कर कार्य पर वापस लौटने के निर्देश दिए जाने कहा है। हड़ताल समाप्त नहीं करने वाले पंचायत सचिवों के खिलाफ सेवा शर्तों के आधार पर कार्रवाई करने, पंचायत राज अधिनियम में दिए गए प्रावधानों के तहत कार्रवाई करने निर्देश जारी किए थे। संघ के जिलाध्यक्ष भागवत साहू ने कहा कि पंचायत सचिवों की परिवीक्षा अवधि समाप्त होते ही शासकीय करण किए जाने की मांग को लेकर पंचायत सचिव अपने हक और अधिकार की लड़ाई लड़ रहे हैं। ऐसे में यह आदेश सचिवों के खिलाफ दमनात्मक कार्यवाही के संकेत हैं। इससे सचिव संघ नहीं घबराएगा
सीएनआई न्यूज़ खैरागढ़ से सोमेश कुमार की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.