शहीद जवानों को हिंदू एकता संगठन बिलासपुर के द्वारा भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित
बिलासपुर// हिंदू एकता संगठन ने दंतेवाड़ा के अरनपुर शहीद हुए जवानों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित किया। साथ ही नक्सिलयों द्वारा किये गए कायरतापूर्ण हमले की कड़ी निन्दा कीये। इस अवसर पर कहा कि जिस हमले में हमने अपने 11 जवानों को खोया है ,उनकी सहादत को जाया ना जाते हुए संगठन के सदस्यो ने राज्य सरकार एवम केंद्र सरकार से नक्सलियों पर कड़ी कार्यवाही की मांग की,संगठन के सदस्यो ने सरकार से ये मांग की है की अब किसी मां का बेटा और किसी बहन का भाई वीरगति को प्राप्त ना हो, सभी जवानों को हिन्दू एकता संगठन बिलासपुर के द्वारा भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित कर आक्रोश प्रदर्शन किया गया। बैनर, पोस्टर के साथ प्रदर्शन करते हुए अपने रोष को व्यक्त किया,और अपनी मांग को दोहराते हुए कहा कि हमें सरकार की सफाई नहीं नक्सिलयों का सफाया चाहिये।इस दौरान संगठन के सदस्य एवं बड़ी संख्या में शहर के नागरिक उपस्थित रहे ।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.