Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, April 27, 2023

जिला प्रशासन के सहयोग से समर्थ संस्था द्वारा टीकाकरण पर कार्यशाला आयोजित


 जिला प्रशासन के सहयोग से समर्थ संस्था द्वारा टीकाकरण पर कार्यशाला आयोजित

प्रदीप राय की खास रिपोर्ट

           जिला प्रशासन के सहयोग से समर्थ संस्था द्वारा विश्व टीकाकरण सप्ताह के दौरान आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरवाही में टीकाकरण पर कार्यशाला आयोजित की गया। कार्यशाला में कोविड-19 टीकाकरण में किए गए कार्य अनुभवों के आधार पर नियमित टीकाकरण कार्यक्रम में समाहित करते हुए बेहतर बनाने पर चर्चा की गई।  कार्यशाला में टीकाकरण को ग्राम स्तर पर सफल बनाने के लिए ड्यूलिस्ट को अद्यतन करने के साथ ही ग्राम सभा की बैठक में सभी स्वास्थ्य कर्मियों की भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु टीकाकरण से एक दिन पूर्व सरपंच के सहयोग से मुनादी कराने पर जोर दिया गया, ताकि टीकाकरण के स्तर को 90 प्रतिशत से ऊपर लाया जा सके। छूटे हुए लाभार्थियों को ड्यूलिस्ट में चिन्हित कर हितग्राहियों का मोबाइल नंबर लेना और उनको फोन के माध्यम से ट्रैक कर उनको सत्र स्थल पर बुलाने और सुलभता के साथ बच्चों का टीका सुनिश्चित पर चर्चा की गई।  

             विकासखंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. हर्षवर्धन मेहर ने कहा कि जिन क्षेत्रों में परेशानी है वहां आरएचओ, सीएचओ, सुपरवाइजर और मितानिन चिन्हित कर उनको बताए, इसके समाधान के लिए सही समय पर कारगर कदम उठाए जा सके और सभी छुटे हुए बच्चों का टीकाकरण सुनिश्चित कराया जा सके। कार्यशाला में समर्थन संस्था के जिला समन्वयक सावन कुमार, विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक राजेश कुमार जयसवाल, आरएचओ श्रीमती संध्या एक्का, प्रशन्ना एक्का, रीना चंद्रा, पर्यवेक्षक श्रीमती सरिता श्रीवास, गंगा प्रसाद बघेल, चंद्रिका साहू, सीएचओ लक्ष्मी साहू, वृजवंती देवी सहित समर्थन संस्था के पदाधिकारी एवं स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे। 


______________

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad