लोकेशन छुरिया छत्तीसगढ़
रिपोर्टर राधेश्याम शर्मा
मोबाइल 7000178534
पीएमश्री योजना में प्राथमिक शाला मोरकुटुम्ब का हुआ चयन
केंद्र सरकार की पीएमश्री योजना के तहत शासकीय प्राथमिक शाला मोरकुटुम्ब का चयन हुआ है। जिसके अंतर्गत स्कूल को मॉडल बनाया जाएगा। साथ ही तकनीकी सुविधाओं के साथ- साथ स्कूल में निर्माण कार्य कराया जाएगा।
पीएम श्री स्कूल मे चयन होने से विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्रीमान प्रशांत कुमार चिर्वतकर जी , सहायक विकास विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती भावना यदु, श्रीमान अनिल ठाकुर, विकासखंड स्रोत समन्वयक श्रीमान पी. डी. साहू , संकुल प्राचार्य श्रीमान प्रदीप वर्मा, संकुल समन्वयक श्रीमान मूलचंद साहू , प्रधान पाठक श्रीमान जिवराखन उइके तथा संकुल और विकासखंड छुरिया के समस्त शिक्षकगण, शाला प्रबंधन समिति एवं समस्त ग्रामवासियों ने ख़ुशी व्यक्त किया है।
क्या है पीएमश्री योजना
केंद्र सरकार की पीएमश्री योजना के तहत छत्तीसगढ़ के 211 स्कूलों का चयन हुआ है। केंद्र सरकार से आई रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है। समग्र शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पीएमश्री स्कूलों के लिए प्रदेश के 288 स्कूलों का नाम फाइनल करके केंद्रीय स्कूल शिक्षा मंत्रालय को भेजा गया था।
इस योजना के लिए केंद्रीय स्कूल शिक्षा मंत्रालय ने प्रदेश के 211 स्कूलों को चिन्हांकित किया। विभागीय अधिकारियों के अनुसार स्कूल को सर्वसुविधा युक्त बनाने के लिए इसका बजट तैयार किया जा रहा है। राजनांदगांव जिले के 15 स्कूलों का चयन पीएमश्री योजना के लिए हुआ है।
छुरिया ब्लाक के इकलौते स्कूल मोरकुटुम्ब को मिलेगी भारत सरकार की तकनीकी सुविधाएं
किसी ने सच ही कहा है कुछ पाने के लिए कुछ खोना पड़ता है। आज पीएमश्री योजना में छुरिया ब्लाक के वनांचल ग्राम मोरकुटुम्ब के प्राथमिक शाला का चयन हुआ है, वह साधारण उपलब्धि नही है। इसके पीछे वहां के शिक्षकों के त्याग और समर्पण का ही प्रतिफल है। आज के समय मे इस तरह के त्याग और अपने कर्तव्य के प्रति समर्पित शिक्षक बहुत ही कम देखने को मिलेंगे। लेकिन अब भारत सरकार की तकीनीकी शिक्षा का लाभ वहां के बच्चों को मिलेगा।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.