Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, May 17, 2023

अष्टप्रहरी नामयज्ञ संकिर्तन बैठकी में शामिल हुए भाजपा नेता डॉ.सम्पत अग्रवाल, कहा - मनोकामना पूर्ति और सफलता के लिए हरे राम हरे कृष्ण मंत्र का जाप प्रतिदिन 108 बार करना चाहिए।

 अष्टप्रहरी नामयज्ञ संकिर्तन बैठकी में शामिल हुए भाजपा नेता डॉ.सम्पत अग्रवाल, कहा - मनोकामना पूर्ति और सफलता के लिए हरे राम हरे कृष्ण मंत्र का जाप प्रतिदिन 108 बार करना चाहिए।



बसना। ग्राम भैसाखुरी (गोलाडीपा) के अष्टप्रहरी नामयज्ञ संकिर्तन बैठकी में नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक एवं नगर पंचायत बसना पूर्व अध्यक्ष भाजपा नेता डॉ.सम्पत अग्रवाल शामिल हुए। उन्होंने विधिवत पूजा अर्चना कर क्षेत्र के विकास और खुशहाली की कामना की। आयोजक समिति द्वारा पुष्पहार से स्वागत तथा श्रीफल, अंगवस्त्र व सिर मुकुट भेंटकर सम्मान किया गया।

            भाजपा नेता डॉ.सम्पत अग्रवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि हरे कृष्ण हरे राम महामंत्र का जो व्यक्ति निरंतर जाप करता है। उसके जीवन में कभी भी विघ्न या बाधा नहीं आ सकती है। इस मंत्र का जाप करने से जीवन में सुख शांति, धन और मानसिक शांति की प्राप्ति होती है। और हर कार्य में संतुष्टि मिलती है। यह मंत्र सीधे भगवान सृष्टि निर्माता से जोडता है। यह बहुत ही सरल मंत्र है। इस मंत्र का नित्य जाप करने से जीवन में पवित्र या दैवीय प्रभाव उत्पन्न होता है। मनोकामना पूर्ति और सफलता के लिए हरे राम हरे कृष्ण मंत्र का जाप प्रतिदिन 108 बार करना चाहिए। उन्होंने आगे नीलांचल सेवा समिति के द्वारा नर सेवा नारायण सेवा की परिकल्पना को साकार करते निस्वार्थ भाव से किये जा रहे जन सेवा कार्य स्वास्थ्य संबंधी जनसेवा कार्यो जैसे नीलांचल निशुल्क एंबुलेंस सेवा, उपचार सेवा,स्वास्थ्य शिविर, नेत्र जांच शिविर, रक्तदान शिविर, खेल खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन, मंदिरों का जीर्णोद्धार, पीने योग्य जल की व्यवस्था, शिक्षण संस्थानों में सहयोग, तीर्थ यात्रा इत्यादि जन सेवा कार्यों के बारे में विस्तार से बताया। और अधिक से अधिक नीलांचल सेवा समिति की सदस्यता लेकर सेवा का लाभ लेने एवं अपने ग्रामों के लोगों की सेवा करने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर महाराज नवीन नंदे, ग्राम पुजारी चितरंजन दास, यजमान जानकी जीवन प्रधान, ग्राम गौटिया मोहन गोपाल प्रधान, जेके प्रधान, गजानंद प्रधान, भागीरथी सोन, नीलांचल सेवा समिति बिजरांभाठा सेक्टर प्रभारी संतलाल नायक,नीलांचल सेवा समिति ग्राम प्रभारी सतीश नायक, नेतरंजन दास, फिरतुराम सोन, सुंदर सिंग सोन, शैलेन्द्र कुमार प्रधान, देवेंद्र सोन, साहनु सोन, चन्द्रभानू साहू, धुपेसारंजन साहू,सहित ग्रामीणजनों सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहें।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad