Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, May 30, 2023

कलेक्टर ने जनदर्शन में लोगों की सुनी समस्याएं, निराकरण हेतु दिए निर्देश "जनदर्शन में आने वाले लोगों के समस्याओं का समाधन अविलम्ब करें"- गोपाल वर्मा जनदर्शन में कुल 11 आवेदन हुए प्राप्त, त्वरित निराकरण हेतु दिए निर्देश

 खैरागढ़ : कलेक्टर ने जनदर्शन में लोगों की सुनी समस्याएं, निराकरण हेतु दिए निर्देश



"जनदर्शन में आने वाले लोगों के समस्याओं का समाधन अविलम्ब करें"- गोपाल वर्मा


जनदर्शन में कुल 11 आवेदन हुए प्राप्त, त्वरित निराकरण हेतु दिए निर्देश


खैरागढ़ : 

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के कलेक्टर गोपाल वर्मा ने लोगों की समस्याओं के समाधान हेतु जनदर्शन आयोजित की। जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में कुल 11 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने मामले को टीएल में लेते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए है।


"जनदर्शन में आने वाले लोगों के समस्याओं का समाधन अविलम्ब करें"- गोपाल वर्मा

कलेक्टर गोपाल वर्मा ने साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों से मिलकर उनकी मांग और समस्याएं सुनी। इस दौरान सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि "जनदर्शन में आने वाले लोगों के समस्याओं का समाधन अविलम्ब करें।"कलेक्टर गोपाल वर्मा के सौम्य व सहज व्यवहार के कारण जिले के ग्रामीणजन और आमनागरिक जनदर्शन में कलेक्टर से सीधे मिलकर अपनी समस्याओं को बेझिझक रख रहे हैं। कलेक्टर भी जनदर्शन में पहुंचने वाले सभी ग्रामीणों, महिलाओं और युवाओं सहित सभी आम नागरिकों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनकरवअधिकारियों को नियमानुसार यथासंभव त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। बहुत से आवेदन पुनरावृत्त हो रहें है। इस पर कहा कि अधिकारी सभी प्रकरणों का निराकरण समय सीमा के भीतर करें। 


जनदर्शन में कुल 11 आवेदन हुए प्राप्त, त्वरित निराकरण हेतु दिए निर्देश

जनदर्शन में इस सप्ताह मंगलवार को कुल 11 आवेदन प्राप्त हुए। इनमे से सर्वाधिक 3 आवेदन जनपद पंचायत खैरागढ़ से सम्बंधित मिलें है। इसके अतिरिक्त दो आवेदन जल संसाधन विभाग,  दो आवेदन  राजस्व विभाग, दो आवेदन नगर पालिका परिषद खैरागढ़ से सम्बंधित प्राप्त हुए है। इसके साथ ही जनपद पंचायत छुईखदान और पुलिस विभाग से सम्बंधित एक-एक आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर द्वारा नागरिकों की समस्यायों को जल्द से जल्द निराकरण करने हेतु  सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए है।

सीएनआई न्यूज़ खैरागढ़ से सोमेश कुमार की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad