Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, May 30, 2023

भालू के हमले से गई जान: तेंदूपत्ता तोड़ने गईं थीं महिला मौके पर हुई मौत

 सिवनी मध्यप्रदेश

भालू के हमले से गई जान: तेंदूपत्ता तोड़ने गईं थीं महिला मौके पर हुई मौत


सी. एन. आई. न्यूज सिवनी जिले के लखनादौन विकास खंड के वन परिक्षेत्र धूमा में ग्राम खुट्खमारीया के जंगल में महिला तेंदु पत्ता तोड़ने गई थी। महिला पर भालू (रीछ) ने हमला कर दिया। महिला हमले में गंभीर घायल हो गई । उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घूमा वन परिक्षेत्र के जंगल में तेंदूपत्ता तोड़ने के दौरान जंगली भालू ने इक्का वाई यादव पति रामप्रसाद यादव के ऊपर हमला कर दिया।महिला की घटना स्थल पर  मौत हों गई। स्थानीया लोगों ने इस की सूचना वन विभाग और पुलिस विभाग को दो। घूमा वन अमला और अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची। पीड़ित परिवार के लिए दस हजार की तात्कालिक सहायता राशि वन परिक्षेत्र अधिकारी सिद्धार्थ तिवारी ने दी। सीएम सहायता राशि से आठ लाख रूपए भी दिया जाने की बात कही। पुलिस ने महिला के शव का पंचनामा बनाकर पोस्ट मार्टम के लिए शव घूमा अस्पताल भेज दिया है।पूरे घटनाक्रम को जांच भी की जा रही है। घटना के संबंध में लखनादौन वन विभाग के एसडीओ गोपाल सिंह ने बताया कि महिला तेंदूपत्ता बीनने गई थी। भालू ने हमला कर उसे घायल कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।8 लाख रुपए की मुआवजा राशि देने के लिए कार्यवाही की जा रही है।

छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad