महासमुंद_बच्चों के खेल कौशल को और बेहतर बनाने के लिए 19 मई से प्रारंभ हो रहा है खेल प्रशिक्षण।
कलेक्टर ने तैयारियों की बैठक लेकर दिए जरूरी निर्देश
बालिकाओं की सहभागिता पर विशेष जोर
महासमुंद 14 मई2023/- खेल का वातावरण बनाने एवं नए और नवोदित खिलाड़ियों में खेल के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा जिले में ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। प्रशिक्षण शिविर से बच्चे प्रारंभिक स्तर के खेल विधाओं की जानकारियों से अवगत होंगे जो उनके खेल कौशल में सहायक होगी ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर की तैयारी के सम्बन्ध में कलेक्टर श्री निलेश कुमार क्षीरसागर की अध्यक्षता में आज यहां कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में ज़िला खेल संघ और पदाधिकारियों की बैठक हुई।
यह खेल प्रशिक्षण शिविर 19 मई से शुरु होगा जो 17 जून तक चलेगा। खेल प्रशिक्षण शिविर जिला एवं ब्लाक मुख्यालयों में आयोजित किए जाएंगे । जिसमे बालिकाओं की सहभागिता पर विशेष जोर दिया जाएगा। कलेक्टर ने शिविर की तैयारी को लेकर जरूरी दिशा -निर्देश दिए। बैठक में जिला खेल अधिकारी श्री मनोज धृतलहरे सहित जिले के ओलम्पिक एशोसियेशन के अध्यक्ष,सचिव एवं जिले में संचालित खेल संघों के पदाधिकारी,व्यायाम शिक्षकों एवं क्रीडा प्रभारी तथा वरिष्ठ खिलाड़ी ज़िला खेल संघए खिलाड़ी और पीटीआई उपस्थित थे।
कलेक्टर श्री क्षीरसागर ने कहा कि ग्रीष्म कालीन खेल प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने के लिए बालिकाओ को प्रोत्साहित करें । उनकी रुचि के अनुसार खेल का प्रशिक्षण दें। उन्होंने खेल एवं युवा कल्याण विभाग को आवंटित राशि से खेल सामग्री एवं स्पोर्ट्स किट्स क्रय करने के निर्देश दिए ताकि ब्लॉक लेवल पर भी एक परिसंपत्ति के तौर पर खिलाड़ियों के लिए हमेशा उपलब्ध रहे । उन्होंने खिलाड़ियों को खेल सामग्री एवं स्पोर्ट्स किट्स प्रदाय किए। उन्होंने प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में कराते हुए बेहतर आयोजन संपन्न कराने कहा।
बताया गया कि ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर में सब जूनियर व जूनियर वर्ग के बालक एवं बालिकाओ को शामिल किया जाएगा। प्रातःकाल एवं संध्या सूर्यास्त होने के पश्चात दो -दो घंटे का प्रशिक्षण शिविर लगाया जाएगा जिसमे उपलब्ध संसाधन के आधार पर ओलंपिक में शामिल खेलों को सम्मिलित किया जाएगा।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.