रायपुर (छ.ग.) 2000/- रू. के नोट को बदलने की प्रक्रिया काफी संदेहास्पद और परेशान करने वाली प्रक्रिया सिद्ध हो रही है, रिजर्व बैंक ने घोषणा की थी कि इन नोटों को बदलने के दौरान किसी भी प्रकार का कागजी कार्यवाही नहीं की जावेगी किसी भी प्रकार की आई.डी. या अन्य दस्तावेज नहीं मांगे जावेंगे किन्तु समस्त बैंकों ने रिजर्व बैंक के आदेश / घोषणा को रद्दी की टोकरी में डाल दिया है और मनमाने तरीकों से नोट बदलने आने वाले नागरिकों के साथ दुर्व्यवहार करते हुए जबरन आई.डी. वगैरह मांगे जा रहे हैं। शिवसेना के प्रदेश महासचिव सुनील कुकरेजा ने समस्त बैंक प्रबंधन को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि रिजर्व बैंक की घोषणा के अनुसार 2000/- रू. के नोट बदले जावे अन्यथा हम प्रत्येक बैंक के समक्ष प्रदर्शन कर प्रबंधन के कार्यालयों / निवासों के सामने जबरदस्त प्रदर्शन करेंगे जिसकी जिम्मेदारी बैंकों पर होगी।
धन्यवाद,
सुनील कुकरेजा
(प्रदेश महासचिव ) मो. 9826393000


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.