Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, May 10, 2023

कायाकल्प योजना वर्ष 2022-23 के तहत जिले के 19 स्वास्थ्य संस्थानों को मिला सम्मान कलेक्टर श्री महोबे ने सभी प्रभारियां को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया बेहतर क्रियान्वयन के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम को दी बधाई

 कायाकल्प योजना वर्ष 2022-23 के तहत जिले के 19 स्वास्थ्य संस्थानों को मिला सम्मान



कलेक्टर श्री महोबे ने सभी प्रभारियां को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया


बेहतर क्रियान्वयन के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम को दी बधाई

 

कवर्धा, 10 मई 2023। राज्य शासन के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा कायाकल्प योजना के अंतर्गत वर्ष 2022-23 के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं के बेहतर क्रियान्वयन एवं संचालन के लिए कबीरधाम जिले के 19 स्वास्थ्य संस्थानाओं को पुरस्कृत किया गया है। कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने कलेक्टोरेट कार्यालय के सभाकक्ष में जिले के 19 स्वास्थ्य संस्थानों के प्रभारियों, स्टॉप को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया है। इस अवसर पर एसपी डॉ.लालउमेंद सिंह डीएफओ चुड़ामणि, जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल सभी पुरस्कृत स्वास्थ्य संस्थाओं के प्रभारियों का उत्साह बढ़ाया। कलेक्टर ने स्वास्थ्य सुविधाओं के इस उत्कृष्ट के लिए जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम एवं सीएमएचओ डॉ सुजॉय मुखर्जी, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती सृष्टि शर्मा को बधाई दी है। कलेक्टर ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा संचालित स्वास्थ्य योजना, कार्यक्रमों को और बेहतर ढंग से क्रियान्वयन करने के लिए प्रोत्साहित किया है।  उल्लेखनीय है कि विगत दिनों कायाकल्प वर्ष 2021-22 के तहत जिले के पांच स्वास्थ्य संस्थानाओं को विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।

 

‘‘कायाकल्प - स्वच्छ अस्पताल योजना‘‘ पुरस्कृत संस्था का नाम कायाकल्प स्कोर प्रतिशत में इस प्रकार है

 

जिला चिकित्सालय कवर्धा 82.61 प्रतिशत, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पण्डरिया 91.43 प्रतिशत, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र स.लोहारा 74.29 प्रतिशत, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कवर्धा 95.00 प्रतिशत, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र इंदौरी 89.70 प्रतिशत जिले में प्रथम स्थान, उप स्वास्थ्य केद्र मड़मड़ा 88.30 प्रतिशत, उप स्वास्थ्य केन्द्र हाथीडोब 84.60 प्रतिशत जिले में द्वितीय स्थान, उप स्वास्थ्य केन्द्र कुसुमघटा 80.00 प्रतिशत जिले में तृतीय स्थान ,प्राथ. स्वा. केन्द्र कुण्डा 83.30 प्रतिशत,प्राथ. स्वा. केन्द्र बैजलपुर 80.80 प्रतिशत ,प्राथ. स्वा. केन्द्र  पोड़ी 74.70 प्रतिशत , प्राथ. स्वा. केन्द्र उड़ियाकला 71.40 प्रतिशत  ,प्राथ. स्वा. केर्न्द्र रवेली 71.40 प्रतिशत, उप स्वास्थ्य केन्द्र भलपहरी 78.30 प्रतिशत ,उप स्वास्थ्य केन्द्र बारदी 74.60 प्रतिशत, उप स्वास्थ्य केन्द्र परसवारा 73.30 प्रतिशत, उप स्वास्थ्य केन्द्र बिरकोना 72.10 प्रतिशत ,उप स्वास्थ्य केन्द्र मैनपुरी 70.40 प्रतिशत, उप स्वास्थ्य केन्द्र सुखाताल 70.40 प्रतिशत को सम्मानित किया गया है।

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad