थाना पंडरिया जिला - कबीरधाम
महिला के साथ शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी को पंडरिया पुलिस द्वारा 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
थाना पंडरिया में आरोपी के विरुद्ध दर्ज़ है अपराध क्र.-130/23 धारा 376,456,506 IPC.
विवरण - दिनांक 11.05.23 को पार्थिया थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज़ करायी की ग्राम तेंदुवा टिकरी कोटा का रहने वाला सालिकदाश मानिकपुरी प्रार्थिया के घर पर जान से मारने की धमकी देकर जबरदस्ती शारीरिक शोषण कर अनाचार किया है जिस पर थाना पंडरिया में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्र. 130/23 धारा 376,456,506 IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया. घटना की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय डा.लाल उमेद सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पंडरिया श्री पंकज कुमार पटेल सर द्वारा प्रकरण के आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने थाना प्रभारी पंडरिया को निर्देशित किया गया
जिस पर आरोपी के गिरफ़्तारी हेतु थाना पंडरिया से टीम गठित किया गया एवं आरोपी का पता तलाश किया गया पता तलाश दौरान टीम के सदस्यों को सूचना मिला की आरोपी पंडरिया बस स्टैंड आया हुआ जिस पर तत्काल मौक़े पर टीम भेजा गया एवं बस स्टैंड से आरोपी को पकड़ा गया पूछताछ दौरान आरोपी घटना करना स्वीकार किया एवं *आरोपी सालिकदास मानिकपुरी उम्र 55 वर्ष निवासी तेंदुवा टिकरी थाना कोटा बिलासपुर* के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया जहाँ से आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया.
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक उमाशंकर राठौर, सउनि नरेन्द्र सिंह , प्र.आर. राजेश्वर, आर. द्वारिका, ईश्वर, प्रभाकर, राजू, संगीता का विशेष योगदान रहा.
CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.