दुर्घटना : लकड़ी से भरा ट्रक पेड़ मे जा टकराई, चालक सहित 3 व्यक्ति की मौत, 5 अन्य घायल
खैरागढ़ : मलईदाह के जंगल से ट्रक में लकड़ी भरकर गातापार की तरफ आ रहा था तभी ट्रक जंगल में अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई ट्रक में कुल 7 लोग सवार थे जिसमें ट्रक चालक ग्राम बोरतलाव का रहने वाला उसकी मौके पर ही मौत हो गई वहीं ट्रक में सवार बैठने वालों में मेहतर पिता कार्तिक उम्र 65 साल का उसका पोता कृष्णा उम्र 6 वर्ष गातापार अपने स्कूल किसी काम से दादा के साथ ट्रक में बैठकर आ रहा था तभी ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गई
जिससे कृष्णा के दादा मेहतर की मौके पर ही मौत हो गई.
मलईदाह के ग्रामीणों ने तत्काल कैम्प में आईटीबीपी के पुलिस जवानों ने तत्परता से ट्रक मैं दवे लोगों के सहायता मदद की आइटीबीपी के पुलिस जवानों ट्रक में दबे लोगों को बाहर निकाल और कृष्णा को तुरंत सिविल अस्पताल खैरागढ़ लाया गया कृष्णा के हाथ पैर सिर में गंभीर चोट लगी है.
चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार करने के बाद कृष्णा को मेडिकल कॉलेज राजनांदगांव रिफर किया है आईटीबीपी के पुलिस जवान घायल अन्य लोगों को घायल लोगों को प्राथमिक उपचार किया है वहीं कृष्णा को आईटीबीपी की पुलिस खैरागढ़ अस्पताल लेकर आए थे पुलिस जवान मानवता का परिचय दिया है. यह घटना पहली बार नहीं हुआ है इससे पहले भी जंगल में एक घटना उसी जगह मे हुआ था. ट्रक की स्थिति कंडम हो गई थी और ट्रक काफी पुरानी है जंगलों में चलाने के लिए नये ट्रक वह सही सलामत गाड़ी की आवश्यकता है.
शाम चार बजे के आसपास सूचना मिला की खैरागढ़ से रिफर किया गया बालक कृष्ण की जिला अस्पताल राजनांदगांव पहुचते ही मौत हो गई
सीएनआई न्यूज़ खैरागढ़ से सोमेश कुमार की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.