Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, May 27, 2023

मितान योजना में सुविधाओं का हुआ विस्तार, अब घर बैठे बनवा सकेंगे राशन कार्ड, महापौर नीरज पाल ने मितान बनकर 3 हितग्राहियों को घर पहुंचाकर दिया राशन कार्ड

 भिलाई



मितान योजना में सुविधाओं का हुआ विस्तार, अब घर बैठे बनवा सकेंगे राशन कार्ड, महापौर नीरज पाल ने मितान बनकर 3 हितग्राहियों को घर पहुंचाकर दिया राशन कार्ड



भिलाई नगर/ मितान योजना के माध्यम से विभिन्न प्रकार की जरूरी सेवाए मिल रही है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी की पहल से अब इस योजना में राशन कार्ड को भी शामिल कर लिया गया है। मितान योजना में लगातार सुविधाओं का विस्तार होते जा रहा है। राशन कार्ड की सेवा आज से जुड़ने के बाद भिलाई महापौर नीरज पाल ने मितान बनकर 3 हितग्राहियों को घर पहुंचाकर राशन कार्ड दिया। इस दौरान जिला अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, जोन अध्यक्ष भूपेंद्र यादव एवं दीप्ति साहू भी मौजूद रही। खुर्सीपार क्षेत्र के निवासी रंजीता सिंह, अनीता जायसवाल एवं तारा खातून ने राशन कार्ड बनवाने के लिए मितान योजना के टोल फ्री नंबर 14545 पर संपर्क किया था। संपर्क करने के महज कुछ ही घंटे के भीतर राशन कार्ड बनाकर हितग्राहियों को उनके घर जाकर प्रदान किया गया। राशन कार्ड की सेवा मितान योजना में जुड़ने के बाद लोगों को दफ्तरों के चक्कर नहीं काटना पड़ेगा, अनावश्यक भटकने से छुटकारा मिलेगा तथा कार्यालय पहुंचकर लाइन लगाने की आवश्यकता भी नहीं होगी। निगम आयुक्त रोहित व्यास ने मितान योजना के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। इस योजना में पैन कार्ड तथा 5 वर्ष तक के बच्चों का आधार कार्ड भी बनवाया जा सकता है। माननीय मुख्यमंत्री जी ने मितान योजना में पैन कार्ड और आधार कार्ड को शामिल किया है लोग मितान के जरिए पैन कार्ड और आधार कार्ड भी बनवा रहे है। 17 प्रकार की जरूरी सेवाओं के लिए केवल टोल फ्री नंबर 14545 पर कॉल करना होगा और मितान के माध्यम से घर पहुंच सेवा मिलेगी। मितान योजना के तहत विभिन्न प्रकार की 17 जरूरी सेवाओं के 9337 प्रमाण पत्र लोगों को मिल चुका है। मितान योजना के माध्यम से घर बैठे जन्म, मृत्यु, शादी, प्रमाण पत्र के साथ ही जाति प्रमाण पत्र, आय, निवास प्रमाण पत्र, गुमास्ता लाइसेंस, पैन कार्ड, बच्चो का आधार कार्ड तथा राशन कार्ड की सुविधाएं भी मिल रही है और घर बैठे यह सभी प्रमाण पत्र प्राप्त हो रहे हैं। निगम की अपील है कि मितान योजना के माध्यम से प्रमाण पत्र एवं जरूरी सेवाओं का लाभ लेने के लिए 14545 टोल फ्री नम्बर पर संपर्क करे। 


सी एन आई न्यूज़ भिलाई से लक्ष्मी नारायण की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad