गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस को हराया ,फाइनल में चेन्नई से होगी भिडंत ।
CNI News -P.Joshi
अहमदाबाद -नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेले गए क्वालीफायर मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस को 62 रनों से हराया और अब रविवार को फाइनल मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स से भिड़ेगी ।
गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 233/3 का स्कोर बनाया ।
शुभमन गिल ने मजबूत शुरुआत की और सात चौके और दस छक्के लगाए और शानदार 129 रन बनाये, यह उनका इस आइपीएल तीसरा शतक है।
साइ सुदर्शन के साथ दूसरे विकेट के लिए 138 रन जुटाए।
गिल को इस शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयरऑफदी मैच नवाजा गया ।
बड़े स्कोर का पीछा करने उतरी मुंबई की टीम 18.2 ओवर में 171/10 बनाया और 62 रनों से मुकाबला हार गए।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.