Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, May 27, 2023

05 शराबी चालक व 01 भूसा गाड़ी के विरूद्व कार्यवाही कर वसूले 70,000 रू. समन शुल्क लायसेंस का होगा निलंबन ।

 05 शराबी चालक व 01 भूसा  गाड़ी के विरूद्व कार्यवाही कर वसूले 70,000 रू. समन शुल्क लायसेंस का होगा निलंबन ।



शराब सेवन कर वाहन नहीं चलाने  पुलिस ने करी अपील

सीएनआई न्यूज़ बालोद से उत्तम साहू

बालोद।पुलिस अधीक्षक बालोद डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर के मार्गदर्शन में बोनीफॉस एक्का उप पुलिस अधीक्षक यातायात बालोद के पर्यवेक्षण में जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारीयों एवं यातायात प्रभारी निरीक्षक दिलेश्वर चंद्रवंशी के नेतृत्व में विशेष मोटर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।




इस वाहन चेकिंग अभियान का उद्देष्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना एवं आम जनों कों यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना है। जिले में विशेष मोटर वाहन चेकिंग अभियान चलाकर ब्लैक स्पॉट एवं अत्यधिक दुर्घटनाजन्य क्षेत्र नेशनल हाईवे में मोटर वाहन चेकिंग कर 58 लापरवाह वाहन चालकों पर 81,100 रू. जुर्मान वसूल किया गया जिसमें 05 शराबीयों के एवं 01 भूसा वाहन विरूद्व कार्यवाही कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया है। 

दिनांक  25.05.2023 को शराब सेवन कर ट्रक क्रमांक सी.जी. 07 एल एल 9869 को चला रहे शराबी वाहन चालक बोधन ध्रुव पिता राम किशन उम्र 24 साल निवासी धमतरी को मान. न्यायालय द्वारा 10,000 रू अर्थदण्ड, ट्रेक्टर वाहन क्रमांक सी.जी. 05 ए पी 1125 को बिना लायसेंस के चला रहे शराबी चालक उमेन्द्र सिंह नेताम पिता देवराम नेताम उम्र 31 साल निवासी सोरम रूद्री धमतरी को 20,000 रू. अर्थदण्ड, ट्रेलर वाहन क्रमांक एम एच 12 ए आर 1717 को चला रहे शराबी वाहन चालक गणेश सागर पिता हीरामत सागर उम्र 33 साल निवासी नासिक महाराष्ट्र को 10,000 रू अर्थदण्ड एवं हाईवा वाहन क्रमांक सी.जी.04 एल सी 7570 को चला रहे शराबी वाहन चालक अकाश कुमार मलागर पिता राजेन्द्र मलागर उम्र 27 साल निवासी भेजा मैदानी को 10,000 रू ट्रक वाहन क्रमांक सी.जी. 17 के एन 3728 का चालक सुरज दास पिता नारायण दास उम्र 47 साल निवासी जगदलपुर को 10,000 रू. एवं भुसा लोड़ ट्रक वाहन क्रमांक सी.जी.10 बी एल 2735 का चालक अरूण कुमार सोनवानी पिता राम कुमार सोनवानी उम्र 28 साल निवासी अंधरी कछार को 10,000 रू. कुल 05 शराबीयों एवं 01 भूसा वाहन चालक कुल से 70,000 रू. अर्थदण्ड से दण्डित किया गया है। शराब सेवन कर वाहन चला रहे सभी 05 शराबी वाहन चालक एवं 01 भूसा वाहन चालक का लायसेंस तीन माह के लिए निलंबित भी किया जाना है। 

यातायात प्रभारी ने बताया इस प्रकार की चेकिंग से आम जनता का पुलिस पर विश्वास बढ़ेगा और आम जनता एवं राहगीरों की सुरक्षा के लिए बालोद पुलिस सदैव तत्पर है। उन्होंने बताया चेकिंग अभियान बालोद पुलिस द्वारा लगातार जारी रहेगा। 

यातायात पुलिस बालोद ने वाहन चालकों  से अपील की है कि शराब सेवन कर वाहन न चलाएं, संयमित गति से वाहन चलाएं एवं वाहन चलाते समय सीट बेल्ट एवं हेलमेट अवश्य लगावे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad