डोंगरगांव
श्री भगत सोनी जी, जिला खो खो संघ के अध्यक्ष चुने गये।
जिला ऐमच्योर खो खो एसोशिएशन राजनांदगांव की, नये अध्यक्ष के रूप में श्री भगत सोनी जी,,(उमरवाही)को सर्वसम्मति से चुना गया।जबकि श्री तरुण शुक्ला को पुनः जिला सचिव, श्री भारत कोटेलकर को कोषाध्यक्ष, श्री उत्तम बारसागड़े उपाध्यक्ष, श्रीकोमल साहू ,श्री गिरधारी लाल सहारे, संयुक्त सचिव,श्री धर्मन्द्र मौर्य जी व श्री नरेश शुक्ला जी को संरक्षक
श्रीमती दिलेश्वरी रावटे, कु प्रीति पटेल, कु वेदबती यादव, कु समृद्धि यादव,रामदास साहू, श्री राम पटेल, श्री मनोज रावटे, श्री गोवर्धन देवांगन, भुनेश्वर साहू, वीरेंद्र यादव,खोरबाहरा राम साहू,गुणवंत सोनबोईर को कार्यकरणी सदस्य बनाया गया।श्री नारद साहू को जिला रेफरी बोर्ड का कन्वीनर व श्री हरिराम साहू प्रधान पाठक मोहारा को सह कन्वीनर चुना गया।श्री राम पटेल और विक्रांत शुक्ला को मीडिया प्रभारी बनाया गया।आगामी 23 जून से 30 जून तक जिला स्तर पर खो खो सप्ताह व खो खो दिवस के रूप में मानाने का निर्णय लिया गया जिसके अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में खो खोखेल, प्रशिक्षण,29 जून को निर्णायकों का कार्यशाला, औऱ 30 जून को जिला स्तरीय बालक, बालिका खो खो प्रतियोगिता का आयोजन करने का का निर्णय लिया गया।
विशेष आमंत्रित सदस्य के रुप में श्री पूना राम सिन्हा जी, जीवन बीमा अभिकर्ता, एवं श्री मुनेश्वर यादव जीवन बीमा अभिकर्ता, को बनाया गया है।आज के इस विशेष बैठक में जिला खो खो संघ के पदाधिकारियों एवं कोच, खो खो आफीसियल्स, सहित लगभग 55 प्रतिनिधि उपस्थित रहे।उक्त जानकारी जिला खो खो संघ के सचिव तरुण शुक्ला ने दी।
सी एन आई न्यूज़ डोंगरगांव से संतोष सहारे की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.