युवा खेल और सकारात्मक सोच के साथ बेहतर भविष्य के लिए मेहनत करे-एसपी डॉ. लाल उमेंद सिंह
सामुदायिक पुलिसिंग के तहत क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन में एसपी डॉ. लाल उमेद सिंह हुवे शामिल
क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकबला में ग्राम सालेवारा ने लूप को 52 रनों से हराकर बाजी मारी
कवर्धा। सामुदायिक पुलिसिंग के तहत चिल्फी थाना अंतर्गत नक्सल प्रभावित ग्राम लूप में कबीरधाम पुलिस, ग्राम खेल समिति लूप एवं ग्रामवासियों के सहयोग से क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ग्राम लूप में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन अवसर में कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह शामिल हुवे। क्रिकेट प्रतियोगिता में ग्राम सालेवारा ने ग्राम लूप को हराकर बाजी मारी। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री जगदीश उईके, प्रशिक्षित डीएसपी अमृता पैकरा, थाना प्रभारी चिल्फी विकास बघेल सहित ग्राम खेल समिति अध्यक्ष, सरपंच उपस्थित थे।
सामुदायिक पुलिसिंग के तहत चिल्फी थाना अंतर्गत नक्सल प्रभावित ग्राम लूप में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकबला में ग्राम सालेवारा ने ग्राम लूप को 52 रनों से हराकर खिताब अपने नाम किया। एसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने विजेता टीम ग्राम सालेवारा को 10 हजार रुपए और दूसरा स्थान ग्राम लूप को 5 हजार रुपए को 5 हजार रुपए, शील्ड मोमेंटो और नगद राशि देकर सम्मानित किया गया इसके साथ ही उन्होंने मैन ऑफ द सीरीज विजेता खिलाड़ी को हेलमेट प्रदान किया। क्रिकेट प्रतियोगिता में कुल 17 टीमों ने भाग लिया।
CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.