कैबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने 58 ग्रामों को लगभग 3 करोड़ रूपए की विकास कार्यो की दी सौगात
मंत्री श्री अकबर के विशेष प्रयासों से पंचायतों के समग्र विकास के लिए मिली लगभग 3 करोड़ रूपए की स्वीकृति
कवर्धा, 19 मई 2023। प्रदेश के वन, परिवहन, आवास, पर्यावरण, विधि विधायी तथा जलवायु परिवर्तन मंत्री व कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर के प्रयासों से कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के समुचित विकास के लिए मुख्यमंत्री समग्र विकास योजना मद से 58 ग्राम पंचायतों में 115 कार्यो के लिए 02 करोड़ 99 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई। कैबिनेट मंत्री श्री अकबर ने आज कलेक्टर कार्यालय में 58 ग्राम पंचायतों के लिए स्वीकृत 115 सीसीरोड़ निर्माण कार्यो का स्वीकृति आदेश पत्र संबंधित ग्राम पंचायतों के संरपंच का वितरण किया। उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार क्षेत्र के समुचित विकास के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। कार्य स्वीकृति मिलने से कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायतों के पंच, सरपंच, सचिवों एवं नागरिकों ने मंत्री श्री अकबर के प्रति आभार प्रकट किया है।
*CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट।*


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.