केबिनेट मंत्री श्री अकबर ने ग्राम मानिकचौरी में भगवान शनिदेव की पूजा-अर्चना की
प्रदेश के सुख, शांति एवं खुशहाली की कामना की
कवर्धा, 19 मई 2023। प्रदेश के वन, परिवहन, आवास, पर्यावरण, विधि विधायी तथा जलवायु परिवर्तन मंत्री व कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर ने शनि जयंती के शुभ अवसर पर ग्राम पंचायत मानिकचौरी में भगवान शनिदेव की पूजा-अर्चना की। मंत्री श्री अकबर ने प्रदेश की सुख, शांति एवं खुशहाली के लिए प्रार्थना की। उन्होंने भगवान शनिदेव में पूजन सामग्री चढ़ाई और विधि-विधान पूर्वक मंत्रोच्चार के साथ पूजा आरती की। इस अवसर पर श्री नीलकंठ चंद्रवंशी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि श्री होरी साहू, कृषि उपज मंडी अध्यक्ष श्री नीलकंठ साहू, उपाध्यक्ष श्री चोवाराम साहू, श्री लेखा राजपूत सहित जनप्रतिनिधि, पंच-सरपंच, ग्रामीण उपस्थित थे।
CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.