मुरैना मध्यप्रदेश।
मुरैना में खूनी खेल गोलीबारी में एक ही परिवार के 6 लोगों की मृत्यु
सिहोनिया थाना क्षेत्र के लेपा गांव की घटना
मुरैना/ चम्बल अंचल का मुरैना एक बार फिर गोलियों की आवाज से थर्रा गया, जिले के सिहोनिया थाना क्षेत्र के लेपा भिडोसा गांव में दो पक्षों के बीच जमीन को लेकर विवाद हो गया, विवाद सुबह सुबह शुरू हुआ,
पहले लाठियां निकली फिर घरों से बंदूकें निकल आई, बंदूक हाथ में आते ही ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू हो गई जिसमें छह लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए।
जानकारी के मुताबिक सुबह करीब 8 बजे गांव के दो परिवार जमीन को लेकर आपस में भिड़ गये, घरों की महिलाएं बाहर निकल आई और मुंहवाद शुरू हो गया, पुरुष हाथों में लाठियां लेकर एक दूसरे पर हमलावर हो गए, देखते ही देखते विवाद ने बड़ा रूप ले लिया
थोड़ी ही देर में मामला इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने घर से बंदूकें निकाल ली और दूसरे पक्ष पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी, बंदूक चलते ही वहां भगदड़ मच गई , देखते ही देखते 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, मरने वाले एक ही परिवार के हैं जिसमें तीन महिलाएं भी शामिल हैं, गोली लगने से तीन लोग घायल भी बताये जा रहे हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सी एन आई न्यूज के लिए ब्यूरो रिपोर्ट।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.