बेरोजगारी भत्ता योजना से बेरोजगार युवाओं को मिल रहा आर्थिक संबल
बेरोजगारी भत्ते की राशि से प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर सकेंगे युवा
कवर्धा 5 मई 2023। छत्तीसगढ़ सरकार की बेरोजगारी भत्ता योजना बेरोजगार युवाओं को सम्बल प्रदान कर रही है। बेरोजगारों को रोजगार प्रदान करने के लिए बेरोजगारी भत्ता एक मुख्य साधन के रूप में काम आ रही है। योजना से बेरोजगार व्यक्तियों को न सिर्फ राहत मिली है बल्कि यह भत्ता पाकर वे अपना अध्ययन एवं रोजगार तलाश करने का कार्य स्वाभिमान के साथ पूरा कर पा रहे हैं।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने बेरोजगार युवाओं की आर्थिक स्थिति और स्वाभिमान को ध्यान रखते हुए बेरेजगारी भत्ता योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत प्रदेश के सभी पात्र युवाओं को 2 हजार 500 उनके खाते में अंतरित किए जा रहे है। जिससे युवाओं को आर्थिक सहायता प्राप्त होगा। कई ऐसे परिवार है जो आर्थिक रूप से कमजोर या पारिवारिक बोझ के कारण अभिभावक अपने बच्चों की पढ़ाई के लिए पुस्तक सहित अन्य सामग्री नही खरीद पाते है। उन परिवार के बच्चों के पढ़ाई के लिए बेरोजगारी भत्ता योजना वरदान साबित होगा। जिससे वे अपने सपने को पूरा कर पाएंगे। ढाई हजार रूपए मिलने से बेरोजगार युवाओं की अपने पालकों और दूसरो पर निर्भरता कम होगी।
CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.