Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, May 23, 2023

विश्व पर्यावरण दिवस पर इन्वायरोथॉन, भाषण एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन।



छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल

विश्व पर्यावरण दिवस पर इन्वायरोथॉन, भाषण एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन।

     विश्व पर्यावरण दिवस पर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मण्डल द्वारा अनेक कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं सर्वप्रथम दिनांक 01 जून, 2023 को  कलिंगा विश्वविद्यालय परिसर में सॉल्यूशन फॉर वेस्ट यूटिलाईजेशन विषय पर इन्वायरोथॉन का आयोजन तीन वर्ग समूह में किया गया है. कलिंगा विश्वविद्यालय के साथ संयुक्त रूप से आयोजित इस कार्यक्रम में प्रथम वर्ग में कक्षा 10 वीं से 12, द्वितीय वर्ग में सभी स्नातक एवं तृतीय वर्ग में स्नातकोत्तर के छात्र एवं छात्राएं भाग ले सकेंगे। प्रथम पुरस्कार रू. 21,000/- द्वितीय पुरस्कार रू. 15,000/- एवं तृतीय पुरस्कार रू. 11,000/- रखे गये हैं। प्रतियोगिता का द्वितीय चरण 05 जून नवीन विश्राम गृह, सिविल लाईन, रायपुर में आयोजित है।

मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री ए. पी. सावंत ने बताया की दिनांक 4 जून, 2023 को प्रातः 10ः00 से न्यू कन्वेन्शन हॉल नवीन विश्राम गृह, सिविल लाईन, रायपुर में भाषण एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। इन प्रतियोगिताओं का विषय है ’’व्यक्तिगत आदतों एवं व्यवहारों में परिवर्तन लाकर सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग में कमी करना’’ भाषण प्रतियोगिता दो आयु वर्गों 13 से 17 वर्ष व 18 से 21 वर्ष एवं पोस्टर प्रतियोगिता तीन आयु वर्ग 12 वर्ष तक, व 13 से 17 वर्ष व 18 से 21 वर्ष में होगी जिसमें पृथक-पृथक पुरस्कार दिये जायेंगे।

प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को अपना पहचान पत्र एवं आयु प्रमाण-पत्र की छायाप्रतियाँ साथ लानी होंगी। रजिस्टेªशन प्रतियोगिता स्थल पर किया जायेगा। रजिस्ट्रेशन हेतु प्रतिभागियों को प्रातः 9ः30 बजे उपस्थित होना अनिवार्य है। प्रतियोगिता में पुरस्कार स्वरूप आकर्षक नगद पुरस्कार रखे गये हैं। विजेताओं को दिनांक 5 जून, 2023 विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर न्यू-सर्किट हाऊस, सिविल लाईंस, रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में पुरस्कृत किया जायेगा।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad