Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, May 7, 2023

भेंट-मुलाकात कार्यक्रम हेतु कलेक्टर ने ग्राम कड़ार में स्थल निरीक्षण व तैयारियो का लिया जायजा

पिछले माह स्थगन के बाद फिर से हो रही तैयारी



कार्यक्रम की तैयारियों के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश


बलौदाबाजार 06मई 2023:- मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के तीसरे चरण में इस माह के संभावित तिथि में भाटापारा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कड़ार आयेंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल के भाटापारा विधानसभा में प्रस्तावित भेंट -मुलाकात कार्यक्रम को लेकर तैयारियों का जायजा लेने कलेक्टर श्री चंदन कुमार शनिवार को अधिकारियों के साथ ग्राम कड़ार पहुंचे। यहां उन्होंने प्रस्तावित कार्यक्रमों के अनुसार स्थल निरीक्षण किया और तैयारियों के समंबन्ध में अधिकारियों को महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। भेंट- मुलाकात कार्यक्रम पिछले माह स्थगित होने के बाद जिला प्रशासन द्वारा फिर से तैयारी शुरू की गई है। 


कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान सर्वप्रथम भेंट- मुलाकात कार्यक्रम स्थल में वीवीआइपी एवं आम जनता का प्रवेश, मंच निर्माण, लोकार्पण- शिलान्यास, विभागीय स्टाल व सामाजिक जनप्रतिनिधियों से भेंट मुलाकात हेतु चयनित स्थान का निरीक्षण के साथ हेलीपेड एवं सभा स्थल का मुआयना किया। उन्होंने हेलीपेड एवं भेंट-मुलाकात सभा स्थल, मंच की तैयारियों के संबंध में जरूरी निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए। उन्होंने कार्यक्रम के रूट-चार्ट के अनुसार मूवमेंट प्लान का नजरी नक्शा तैयार करने के साथ ही अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


 इसके पश्चात कलेक्टर श्री चंदन कुमार ने जिला स्तरीय अधिकारियों की टीम के साथ सिंगारपुर स्थित प्राचीन मावली माता मंदिर पहुंचे। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री बघेल के आगमन के लिए चिन्हांकित जगह व मावली माता दर्शन स्थल का निरीक्षण किया।उन्होंने कार्यक्रम से जुड़े अन्य बिन्दुओं के आधार पर तैयारियां करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम के दौरान ट्रेफिक तथा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।


इस दौरान अपर कलेक्टर श्री राजेंद्र गुप्ता,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सचिंद्र चौबे, एसडीएम भाटापारा श्री नरेंद्र बंजारा, सीएसपी श्री आशीष अरोरा सहित विभिन्न्न विभागों के जिला अधिकारी मौजूद थे।


जिला बलौदाबाजार-भाटापारा से Central news India के लिए 

जिला ब्यूरो मोहम्मद अज़हर हन्फ़ी 
समाचार एवं विज्ञापन तथा Central News INDA से जुड़ने के लिए नीचे WhatsApp Logo पर click करें

सभी विकासखंड क्षेत्रों एवं जिलों में संवाददाताओं की नियुक्ति की जा रही है

इच्छुक संपर्क करें - 7869203309



WhatsApp group से जुड़ने के लिए नीचे logo click करें
👇👇👇👇



Central News INDIA
*अब Playstore पर भी उपलब्ध*
Install *Central NEWS India* App & provide ⭐⭐⭐⭐⭐ rating
👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻

हमें Facebook page पर follow & like करने के लिए logo पर click करें
👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻
....

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad