Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, May 17, 2023

कलेक्टर ने किया स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल सिकोसा का निरीक्षण

 कलेक्टर ने किया स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल सिकोसा का निरीक्षण


विद्यालय के जीर्णोद्धार कार्य को समय-सीमा में पूरा करने के दिए निर्देश

सीएनआई न्यूज़ बालोद उत्तम साहू

बालोद।कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा ने आज गुण्डरदेही विकासखंड के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय सिकोसा का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने स्कूल के जीर्णोद्धार कार्य का निरीक्षण कर इसे समय-सीमा में कार्य को पूरा कराने के निर्देश लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को दिए। श्री शर्मा ने निर्माण कार्य में शत प्रतिशत गुणवत्ता का पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश भी दिए। इस दौरान कलेक्टर ने लोक निर्माण एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों से स्कूल में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी ली। श्री शर्मा ने स्कूल में प्रवेश द्वार का निर्माण तथा पानी, बिजली की समूचित उपलब्धता के अलावा शाला भवन के रंग-रोगन तथा फर्नीचर आदि की उपलब्धता के संबंध में जानकारी लेते हुए इसकी समूचित उपलब्धता सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालय के पुराने फर्नीचर को आवश्यकतानुसार अन्य स्कूलों में भेजने तथा विद्यालय के प्रयोगशाला एवं लाइब्रेरी में आवश्यक सामग्रियों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर ने कहा कि सिकोसा में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय को आकर्षक एवं सर्व सुविधायुक्त होनी चाहिए। इसके अलावा उन्होंने विद्यालय के अधोसंरचना से जुड़े सभी कार्यों को शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. रेणुका श्रीवास्तव, एस.डी.एम. श्रीमती रश्मि वर्मा,लोक निर्माण विभाग कार्यपालन अभियंता एम प्रसाद, जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी अश्वन कुमार पुसाम, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय के नोडल रूपेश कश्यप सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad