खुज्जी
मोर गौठान मोर अभिमान कार्यक्रम के तहत युवा कांग्रेसी पहुंचे गौठान
खुज्जी:छत्तीसगढ़ में गोठान और गौशाला को लेकर जमकर राजनीति हो रही है। एक तरफ बीजेपी गोठानों में जाकर इस योजना की पोल खोलने में लगी है तो, दूसरी ओर छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस जवाबी हमला करने में लगी हुई है। इसी क्रम में खुज्जी विधान सभा के युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने ग्राम मासूल व कुही खुर्द मे मोर गौठान मोर अभियान का कार्यक्रम गौठान में जाकार इस अभियान की शुरुवात की।युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने गौठान समिति और स्व सहायता समूह की महिलाओं गमछा से सम्मान भी किया। स्व सहायता समूह की महिलाओं ने बताया हमारे गौठान में सही रूप से गोबर खाद बनाने का कार्य चल रहा है एवं हमारे समूह की महिलाओं के जीवन में एक नई उमंग एवं ऊर्जा का प्रसार हुआ जिससे उनकी आय में बढ़ोतरी हुई।गांव के लोगो ने कहा कि गौठानों से मिल रहा लोगों को रोजगार,एवम हमारे गौठान में स्व सहायता समूह की महिलाएं कर रही मुर्गी पालन,सुअर पालन,बकरी पालन सहित उन्होंने कांग्रेस सरकार के इस पहल की सराहना की।
डा.प्रकाश शर्मा विधायक प्रतिनिधि ने विपक्ष पर प्रहार करते हुए मिडिया के माध्यम से यह कहा की गौठान योजना से भाजपाइयों के पेट में दर्द हो रहा है। बतौर प्रयोग शुरु किए गए गौठान अब लोगों को आय दिला रहे हैं। जहां बेहतर परफारमेंस है,उन गौठानों को अपग्रेड भी किया जा रहा है। इस पूरी प्रक्रिया के बीच लोगों में आत्मनिर्भरता बढ़ रही है और यही सबसे बड़ी वजह है कि भाजपाई इस योजना की सफलता को पचा नहीं पा रहे हैं और ऊल-जुलूस बयान जारी कर रहे हैं। गौठानों में यदि कुछ अच्छी बात भी सामने आ रही है तो वह भाजपाइयों को नहीं दिख रही। यह नजरिए का फर्क है।
कांग्रेस के युवा कांग्रेस अध्यक्ष देव पन्द्रो ने कहा गौठानो में जाकर जब महिलाओं से चर्चा किया तब उन्होंने बताया कि गौठानों का आशय सिर्फ गोबर से नहीं है। इन गौठानों में कई तरह की गतिविधियां संचालित हैं, जिनसे लोगों को लाभ मिल रहा है। गोबर पेंट की इकाइयां भी इन गौठानों में चालू की जा रही हैं।
युवा नेता राजील कुरैशी ने कहा कि धर्म की राजनीति करने वाले यदि विशेष चश्मा उतार कर गौठानों की ओर देखें तो उन्हें इस योजना की सच्चाई और इससे हो रहा लाभ दिखाई देगा। गौठानों में घूमकर भ्रष्टाचार का आरोप लगाने से कुछ नहीं होता। मैदानी स्तर पर जाकर उन लोगों से मेल-मुलाकात करनी चाहिए, जिन्हें इस योजना से लाभ मिल रहा है। सिर्फ राजनीति करने के लिए किसी अच्छी योजना का विरोध करना सर्वथा गलत होगा।
युवा नेता आरिफ खान के कहा गौठान से समूह में काम कर रहे महिला समूह को रोजगार मिला भाजपा के लोगो को चुनाव आते ही सभी की याद आता है और किसानों और गरीबों की याद बीजेपी को 15 साल में नही आया। सिर्फ टिफिन, मोबाईल बाटते रहे।भुपेश बघेल जी ने सभी वर्ग के लिये काम कर रहे है चाहे युवा वर्ग हो किसान हो गरीब ही व्यापारी सभी वर्ग के लोगो खुश है और 2023 के विधानसभा के चुनाव में जनता सिर्फ मुख्यमंत्री भुपेश बघेल को दोबारा मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते है और भुपेश है तो भरोसा है।
इस दौरान डा.प्रकाश शर्मा विधायक प्रतिनिधि,देव पन्द्रो अध्यक्ष युवा कांग्रेस,आरिफ खान,राजील कुरैशी , राकेश बारले,डिमेश हिरवानी,,सुरज साहू, गोपाल साहू,चन्द्राकांत साहू,टोमन बघेल,विक्की साहु सहित स्थानीय गौठान समिति, महिला समूह के सदस्य गण उपस्थित रहे
सी एन आई न्यूज खुज्जी से भीतांत गरुड़ की रिपोर्ट ।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.