धरना प्रदर्शन
स्थान - डोंगरगढ़
बिजली कटौती से परेशान आम जनता के साथ बोरिया बिस्तर लेकर विधुत विभाग में ही रहने के लिए पहुँचे जोगी कांग्रेस - शहर व ग्रामीण इलाक़ों में बिना किसी उचित कारण के सुबह शाम रात में किसी भी समय घंटों भर के लिए विद्युत सप्लाई बंद कर दिया जाता है। मेंटेनेंस के नाम पर करोड़ों रुपये का बंदरबाँट कर रहे अधिकारी, बिजली सप्लाई व्यवस्था में कोई सुधार नहीं। डोंगरगढ़ क्षेत्र के किसान पिछले दो सालों से स्थायी कनेक्शनों के लिए भटक रहे है, टारगेट नहीं होने की बातो से किसानों को भटका रहे है।
शहर व ग्रामीण अंचल में बिजली की अघोषित कटौती से आम जनता व किसान काफी परेशान है। परेशानी को देखते हुए जनता कांग्रेस छत्तीसगढ (जे) के प्रदेश महासचिव व प्रदेश कोर कमेटी सदस्य नवीन अग्रवाल के नेतृत्व में युवा प्रदेश उपाध्यक्ष, ज़िला महासचिव, ज़िला महामंत्री, युवा सचिव ने कार्यपालन अभियंता (ईई) दफ्तर का घेराव कर प्रदर्शन किया।
अघोषित बिजली बंद करनें से काम-काज बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। साथ ही गर्मी भी काफी बढ़ गई है। बिजली बंद होनें से विद्युत से चलनें वाले सभी संस्थानों में कार्य प्रभावित हो रहा है। गर्मी में खेतों में फसल की सिंचाई के लिए मोटर पंप का उपयोग किया जा रहा है। लेकिन अंचल में अघोषित कटौती की वजह से ट्यूबवेल भी नहीं चल पा रहे है। यदि बिजली कटौती की समस्या ऐसी ही चलती रही तो हमें उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। सप्ताह भर के भीतर व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो एक सप्ताह बाद सड़क में बैठकर विद्युत कंपनी के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया जाएंगे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.