दिव्यांगजनों को स्वास्थ्य शिविर में मिलने लगा योजनाओं का लाभ
कलेक्टर श्री महोबे ने कुकदूर में आयोजित दिव्यांग स्वास्थ्य शिविर का अवलोकन किया
कवर्धा, 18 मई 2023। दिव्यांगजनों को एक साथ शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए कबीरधाम जिले में 16 मई से 08 जून विशेष दिव्यांग स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे के निर्देश पर जिले के दिव्यांगजनों को एक ही स्थान पर उनके स्वास्थ्य परीक्षण और दिव्यांगजनो का प्रमाणीकरण, नवीनीकरण, शासन के विभिन्न योजनाओं कार्यक्रमों का लाभ पहुचाने की दृष्टि से विशेष दिव्यांग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। दिव्यांग जनों के लिए यह विशेष स्वास्थ्य शिविर समाज कल्याण विभाग द्वारा किया जा रहा है। दिव्यांगजनो को शासन की योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए चार विकासखंडों के 08 स्थानों पर शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने आज आदिवासी एवं विशेष पिछड़ी बैगा जनजाति बैगा बाहुल्य पंडरिया विकासखण्ड के ग्राम कुकदूर में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में आयोजित दिव्यांग स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का अवलोकन किया।
CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.