प्रदेश का पहला गन्ना बेस एथनॉल प्लांट का निर्माण अंतिम चरणों में
कलेक्टर श्री महोबे ने एथनॉल प्लांट के निर्माण कार्य स्थल का अवलोकन किया, प्रगति की समीक्षा की
कलेक्टर ने एथनॉल प्लांट के आसपास स्थलों को ग्रीन जोन बनाने के निर्देश दिए
कवर्धा, 18 मई, 2023। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में ग्राम राम्हेपुर में प्रदेश का पहला एथनॉल प्लांट का निर्माण कार्य अंतिम चरणों पर है। एथनॉल प्लांट यह गन्ना बेस पर आधारित है। राज्य के पहला भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना के समीप 35 एकड़ भूमि पर यह प्लांट आकार ले रहा है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की फ्लैगशिप योजना में यह शामिल है। कबीरधाम जिले में पी.पी.पी. मॉडल से ईथेनॉल प्लांट की स्थापना का पूरे देश में यह पहला उदाहरण है।
कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने आज भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना के समीप निर्माण हो रहे प्रदेश का सबसे बड़ा और पहला एथनॉल प्लांट के कार्यो का अवलोकन किया। कलेक्टर ने कृषि पर अधारित इथेनाल प्लांट के निर्माण कार्यो में और तेजी लाने तथा समय-सीमा के भीतर निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होने एथनॉल प्लांट के निर्माण कार्य हो चुके प्रोडक्शन एरिया, बायलर, प्रशासनिक भवन सहित अन्य भागों का अवलोकन किया। कलेक्टर ने प्लांट के शेष निर्माणाधीन कार्यों को जून माह तक प्राथमिकता से पूरा करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होने प्लांट के अवलोकन के बाद वहां जिले के प्रशासनिक अधिकारियों एवं प्लांट से जुड़े अधिकारी-कर्मचारियों की संयुक्त बैठक लेकर प्रगतिरत कार्यों की गहनता से समीक्षा की।
CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.