चतुर्थ वर्ग कर्मचारियों के साथ विधायक ने खाई बासी, कहा-प्रदेश सरकार ने बढ़ाया मान
खैरागढ़ . विधायक यशोदा वर्मा ने लघु वेतन शासकीय चतुर्थ वर्ग कर्मचारियों के साथ मजदूर दिवस मनाया। दिलीप सिंह मंगल भवन में लघुवेतन शासकीय चतुर्थ वर्ग कर्मचारी संघ द्वारा आयोजित श्रमिक सम्मान दिवस को संबोधित क रते विधायक ने कहा कि प्रदेश की भूपेश सरकार मजदूर सहित हर वर्ग के लिए बेहतर कार्य कर रही है। मजदूर दिवस को लोकप्रिय और जन-जन तक पहुुंचाने में प्रदेश सरकार सफल हुई है। बोरे बासी का पारंपरिक भोजन छग में हमेशा होता है लेकिन इसे मजदूर दिवस पर बोरे बासी का आयोजन कर सरकार ने इसका भी सम्मान बढ़ाया है। संघ द्वारा सौंपे गए 9 सूत्रीय मांग पत्र पर विधायक वर्मा ने कहा कि वे खुद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पास मांगों पर चर्चा कर संघ की मांग पर सहानुभूति पूर्वक विचार करने की मांग करेंगी। कार्यक्रम में छुईखदान जनपद अध्यक्ष नीना ताम्रकार, नीलांबर वर्मा, विनोद ताम्रकार सहित संघ के जिलाध्यक्ष रघुवीर तिवारी, ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप तिवारी, जज्गू राम साहू, राकेश रजक, दुजराम वर्मा सहित चतुर्थ वर्ग कर्मचारी संघ के पदाधिकारी और सदस्य सहित बड़ी संख्या लोग उपस्थित थे।
*सीएनआई न्यूज़ खैरागढ़ से सोमेश कुमार की रिपोर्ट*


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.