राजनांदगांव के हेमा साहू बने डीएसपी समाज सहित नगर को किया गौरवान्वित
उनके नगर आगमन पर जिला संरक्षक कमलकिशोर साहू ने किया स्वागत।
राजनांदगांव के बेटी हेमा साहू ने लोक सेवा आयोग की परीक्षा उत्तीर्ण कर डीएसपी के लिए चयनित हुई है, प्रतिभा के धनी हेमा साहू वर्तमान मे पीएससी से सलेक्ट होकर जीएटी विभाग मे इंस्पेक्टर के पद कार्यरत थी, ये वही हेमा साहू है जिन्होने अमिताभ बच्चन के केबीसी प्रोग्राम मे सलेक्ट होकर राजनांदगांव व साहू समाज का नाम रोशन किया था, तब कमलकिशोर साहू के नेतृत्व मे जिला साहू संघ राजनांदगांव द्वारा सम्मानित किया था। मिली जानकारी अनुसार उनके पिता स्व झब्बूलाल साहू भी पुलिस इंस्पेक्टर थे, तथा उनके बडे पिता जी भी पुलिस विभाग मे है।
आज चयनित होने के बाद राजनांदगांव नगर आगमन पर उनका भव्य स्वागत किया गया, जिसमे जिला साहू संघ राजनांदगांव के पूर्व अध्यक्ष व वर्तमान संरक्षक कमलकिशोर साहू सम्मलित होकर बधाई दी। इस अवसर पर महापौर हेमा देशमुख, अशोक फडनवीस सहित जनप्रतिनिधी व वार्डवासी भी शामिल थे।
हेमा साहू जी के डीएसपी के पद चयनित होने पर कमलकिशोर साहू, पूर्व महामंत्री-अमरनाथ साहू, जिला उपाध्यक्ष शैलेंद्र साहू, श्रीमती नीरा साहू, अंजू पूरन साहू, संगठन सचिव चंदन साहू, पूर्व कोषाध्यक्ष विवेक साहू, पूर्व उपाध्यक्ष डीडी साहू, सरिता साहू लीना साहू, नोबेल साहू कोषाध्यक्ष,हेमंत साहू पूर्व संगठन सचिव, तहसील अध्यक्षगण हंसराज साहू डोंगरगढ, हेमंत साहू डोंगरगांव, भुनेश्वर साहू छुरिया, श्रीमति अंजू साहू राजनांदगांव, आदि ने बधाई दी है।
सी एन आई न्यूज़ डोंगरगांव से संतोष सहारे की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.