Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, May 17, 2023

द केरला स्टोरी युवतियों-महिलाओं ने नीता पटेरिया के साथ ली शपथ, बोलीं दूसरों को भी करेंगे जागरूक

 द केरला स्टोरी युवतियों-महिलाओं ने नीता पटेरिया के साथ ली शपथ, बोलीं दूसरों को भी करेंगे जागरूक


सी. एन. आई. न्यूज सिवनी। दिनांक 17/ 05/2023 शहर के योगीराज सिनेमा में बुधवार को दोपहर 3 से 6 बजे के शो के दौरान अलग ही नजारा रहा। फिल्म द केरला स्टोरी देखने पहुंचीं 400 से ज्यादा युवतियों में अपने धर्म व देश के प्रति सजग रहने का उत्साह नजर आया। नीता पटेरिया ने सभी महिलाओं युवतियों को शपथ भी दिलवाई। फिल्म देखने पहुंची युवती महिलाओं को शरबत, आइसक्रीम, कुरकुरे, आलू चिप्स, पानी पाउच आदि वितरित किए गए।

युवतियों व महिलाओं को द केरला स्टोरी फिल्म दिखलाई गई। विशेष बात यह रही कि फिल्म देखने आईं युवतियों व महिलाओं में लगभग 4 सौ युवतियां 18 से 24 वर्ष के बीच की थीं।

इस मौके पर पूर्व सांसद नीता पटेरिया, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मीना बिसेन, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष पार्वती जंगेला, पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष प्रेम तिवारी, जिला अध्यक्ष आलोक दुबे, नगर अध्यक्ष पप्पू सोनी, अजय डागोरिया, मोहित कुमार सनोडिया, भाजपा जिला मंत्री श्रीमती एकता चौरसिया, अभिषेक दुबे, आशीष माना ठाकुर, पूर्व पार्षद रवि साहू, कपिल पांडे, महेश माना ठाकुर, राजू माना ठाकुर, कमल माना ठाकुर, रानी बघेल, दीपू मिश्रा, बबलू विश्वकर्मा, गगन विश्वकर्मा, मनोज मर्दन त्रिवेदी आदि मौजूद थे।

शपथ लेते हुए सभी ने कहा कि- हम समस्त मातृशक्तियां-बहनें आज यह प्रतिज्ञा करते हैं कि हम अपने धर्म व देश के प्रति सजग रहकर पूरी निष्ठा के साथ किसी भी तरह के बहकावे में ना आकर अपने धर्म अपनी संस्कृति, अपनी परंपरा, का पालन करते हुए अपने समाज की रक्षा स्वयं करेंगे एवं अपने आस-पास की माताओं-बहनों को भी जागरूक करेंगे, जिससे कि वे किसी भी तरह के लव जिहाद जैसे षड्यंत्र एवं प्रपंच से सुरक्षित रहें।

जिला ब्यूरो छब्बी लाल कमलेशिया

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad